फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain leaves a trail of destruction; farmers demand compensation.

Kurukshetra News: बारिश ने छोड़े तबाही के निशान, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rain leaves a trail of destruction; farmers demand compensation.
इस्माईलाबाद। बरसाती पानी में सोमवार को भी डूबी रही खेतों में तैयार धान की फसल। संवाद
इस्माईलाबाद। बारिश के बर्बादी के निशान अब देखने को मिल रहे हैं। रविवार दोपहर बाद हुई बारिश तो थम गई लेकिन खेत से लेकर अनाजमंडी तक पानी ही पानी होने से किसानों की छह महीने की मेहनत भी पानी में मिलती दिखाई दे रही। खेतों में एक से दो फुट जलभराव से धान की फसल डूब चुकी है। किसान रामरत्न शर्मा, राजेश, तरसेम, सौरव, संजीव आदि ने बताया कि रविवार को हुई तेज बरसात ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


सभी ने एकसुर में कहा कि अनाजमंडी में बिकवाली के लिए आई फसल भी बरसात की भेंट चढ़ गई और खेतों में भी तेज हवा के साथ आई बारिश से धान की फसल खेतों में बिछ गई। बिछी हुई फसल पर बरसाती पानी डूबी हुई है। उधर आलू, सरसों, तोरिये की फसल भी बरसात की भेंट चढ़ गई। बेमौसमी बारिश से किसानों पर दोहरी मार पड़ी। किसानों ने सरकार के समक्ष मांग उठाई है कि खेतों की स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed