फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Purohit priests are demanding honorarium

Kurukshetra News: पुरोहित पुजारी कर रहे हैं मानदेय की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Purohit priests are demanding honorarium
कुरुक्षेत्र। लोगों के कल्याण एवं मंगल कामना करने वाले पुरोहित पुजारियों ने वायदा याद दिलाया है। सरकार से मांग की है कि चुनाव से पहले पुरोहित पुजारियों का मानदेय निश्चित करने का जो वादा भाजपा ने किया था, उसको लागू कर पुरोहित पुजारियों की मांग पूरी करने का काम जल्द किया जाए।
विज्ञापन

श्री राधा रमण बिहारी मंदिर विवेकानंद कालोनी ढांड रोड के पं. राजेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग का अच्छे से ध्यान रख रहें हैं और विकास कार्य गति से करवा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है, उसको ध्यान में रखकर पुरोहित पुजारियों की मांग राज्य सरकार अपने वायदे के मुताबिक पूरा करने का काम करें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाला यह वर्ग बहुत मुश्किल से अपने बच्चों का लालन-पालन करता है। सरकार की तरफ से कुछ सहायता मिलने से इनको अपने परिवार की देखभाल में सहायता मिलेगी। पुरोहित पुजारी कल्याण बोर्ड स्थापित कर उनका एक निश्चित मानदेय घोषित करने का काम करें। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल ब्राह्मण समाज के विशाल आयोजन में यह घोषणा की थी कि सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाले पुजारियों और पुरोहित वर्ग के लिए सरकार एक निश्चित वेतन शुरू करेगी। उन्होंने निवेदन किया कि इस घोषणा को जल्द से जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed