कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में छात्रों को समय प्रबंधन के टिप्स देने का काम कर रही है डीएन कालेज की एसोसिऐट प्रोफेसर उर्मिला सिंह। यह प्रोफेसर राज्य सरकार की सलाह पर बना कोविड-19 साईक्लोजी प्रोफेसर ग्रुप पर रजिस्टर्ड साईक्लोजिस्ट बेस लाईव पर कांउसलिंग का काम कर रही है। \tप्रोफेसर उर्मिला सिंह ने टच बेस लाईव पर सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए रखा है। इस एक घंटे की अवधि में विद्यार्थियों की परीक्षा भय से सम्बन्धित कांउसङ्क्षलग की जा रही है। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि छात्रों को समय प्रबंधन, सीखे गए विषय को बार-बार दोहराना तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के साथ समय पर सोना, खाना-पीना व घर पर रहकर कार्य करने के बारे में परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने की सलाह विद्यार्थियों को दी जा रही है। इस लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी को अपनी दिनचर्या, योग, प्राणायाम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि ध्यान से सुबह की शुरुआत करनी है जब विद्यार्थी ध्यान लगाएगा तो युवा वर्ग में उर्जा का अथाह सागर उमड़ आएगा। इस उर्जा से समाज सेवा, रचनात्मक व सकरात्मक कार्यो को अमलीजामा पहनकार कोरोनो को हराने में युवा शक्ति अपनी अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि घर में बुजूर्गों, माता-पिता व भाई-बहनों के साथ समय बिताकर लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।