फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations underway for the bypass of Dharmanagari, ban imposed on the purchase and sale of land in 29 villages.

Kurukshetra News: धर्मनगरी के बाईपास की तैयारी, 29 गांवों में भूमि की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for the bypass of Dharmanagari, ban imposed on the purchase and sale of land in 29 villages.
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही धर्मनगरी के बाईपास के लिए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। संबंधित गांवों की भूमि अधिग्रहण के कार्य को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसी के चलते ही पिहोवा, थानेसर की तहसील में संबंधित 29 गांवों की भूमि की खरीद, बिक्री दस्तावेजों के पंजीकरण करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

इस बारे में संबंधित एसडीएम, डीआरओ, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को आदेश दिया जा चुका है। भूमि के मुआवजे या पुरस्कार का उचित निर्धारण हो, भूमि की कीमतों में कृत्रिम वृद्धि को रोका जा सके।
विज्ञापन



बाईपास के निर्माण में थानेसर के गांव ईदबड़ी, ज्योतिसर, बारवा, कैंथला खुर्द, किरमच, सुनेहड़ी, ईशाकपुर, सलारपुर, अमीन, खासपुर, जिरबड़ी, उमरी, शादीपुर लाडवा, किशनगढ़, दौलतपुर, मथाना, बीड़ सौंटी, मिर्जापुर, समसपुर, फत्तुपुर, समानी, बोढी, कड़ामी, मुनियारपुर गांव शामिल हैं। पिहोवा तहसील के गांव मुर्तजापुर, बोर सैंदा, गढ़ी रोडान, लोहार माजरा, खानपुर रोडान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि यह बाईपास शहर के हर नागरिक का एक स्वप्न परियोजना था। इस बाईपास के लिए जल्द ही अब भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। यह बाईपास गांव इंदबड़ी, अमीन, किरमच, मथाना के आसपास से निकलेगा। इस बाईपास की लंबाई 27.9 किलोमीटर होगी।




धर्मनगरी के लिए बाईपास बड़ा परियोजना : उपायुक्त
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने उक्त प्रक्रिया की पुष्टि करते हुए कहा कि बाईपास स्थानीय नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ा परियोजना है। इस बाईपास के बनने से यातायात अवरोध, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने के साथ-साथ प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। इस परियोजना के बनने से कुरुक्षेत्र को आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed