फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pollution level reached bad level, difficulty in breathing

Kurukshetra News: खराब स्थिति में पहुंचा प्रदूषण का स्तर, सांस लेने में परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pollution level reached bad level, difficulty in breathing
कुरुक्षेत्र। अंबाला जोन में यमुनानगर को छोड़कर चार जिलों में हवा खराब हो चुकी है। सभी जिलों में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में पहुंच चुका है। कुरुक्षेत्र में 146, कैथल 152, करनाल 144, यमुनानगर 122, अंबाला में 140 प्रदूषण का स्तर रहा।
विज्ञापन

प्रदूषण के स्तर के कारण खुली हवा में सांस लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो गया है। वहीं आज और कल दो दिन लोग दीपावली पर आतिशबाजी करेंगे। इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर 400 पार चले जाने की संभावना है। जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन

जानना जरुरी, क्या है पीएम 10 : पर्टिकुलेट मैटर यानि पीएम-10 ये वो कण हैं, जिनका व्यास 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। ये कण हवा में आक्सीजन को प्रभावित करते हैं। जब इन कणों का स्तर वायु में बढ़ जाता है, तो सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन इत्यादि समस्याएं होने लगती है। पीएम-10 के स्तर का बढ़ने का कारण आंधी के अलावा आग लगना, फैक्टरियों से निकलने वाला धुआं इत्यादि भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed