फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police personnel rushed the woman injured in the accident to the hospital

दुर्घटना में घायल महिला को डायल 112 वाहन के कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police personnel rushed the woman injured in the accident to the hospital
कार की टक्कर लगने से घायल हुई महिला को डायल 112 वाहन पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि लाडवा में सोमवार सुबह करीब 10 बजे डायल 112 वाहन के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रही एक महिला को एक कार चालक ने टक्कर दी है। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही इंचार्ज सुरेंद्र कुमार, उदयबीर सिंह, अंग्रेज सिंह की टीम ने घायल महिला को डायल 112 वाहन में बैठाकर तुरंत सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया। यहां इलाज के बाद घायल महिला के परिजनों को सूचित किया ताकि वह महिला को संभाल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मुसीबत आने पर व अपराध की जानकारी मिलने पर नागरिक तुरंत डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे। डायल 112 वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed