Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PM Modi visit Kurukshetra 21-day Gita Mahotsav programme on 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur

कुरुक्षेत्र आएंगे पीएम मोदी: 21 दिन चलेगा गीता महोत्सव, गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर कार्यक्रम

Mon, 03 Nov 2025 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 10:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। पीएम मोदी का पिछले एक वर्ष में हरियाणा में यह तीसरा दौरा होगा। अंतिम बार मोदी 14 अप्रैल 2025 को हिसार आए थे। 

विज्ञापन
PM Modi visit Kurukshetra 21-day Gita Mahotsav programme on 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा की ख्याति को विश्व स्तर तक पहुंचाने वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पहली बार 21 दिन का होगा। इसके लिए 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा पहुंच रहे हैं। 25 को ही कुरुक्षेत्र में हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। पीएम उसमें भी भाग लेंगे। इस दौरान पीएम हरियाणा को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की कई सौगातें भी दे सकते हैं। सीएम नायब सैनी ने सोमवार को हरियाणा भवन में प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि गीता महोत्सव इस बार 18 दिन का होगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर 17 अक्तूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री की रैली तय हुई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके पीछे का कारण वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के कारण हुए बवाल को माना जा रहा है। सोनीपत में कार्यक्रम रद्द होने के बाद 18 अक्तूबर को बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन


एक वर्ष में तीसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले एक वर्ष में हरियाणा में यह तीसरा दौरा होगा। 8 दिसंबर 2024 को उन्होंने पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू की और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed