फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PM and CM gave respect and daughters even flew in Rafale: Naib

पीएम और सीएम ने दिया सम्मान तो बेटियां राफेल तक में भर रही उड़ान : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
PM and CM gave respect and daughters even flew in Rafale: Naib
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रदेश सरकार बेटियों को पूरा मान सम्मान दे रही है। इसके लिए अनेक योजनाएं लागू की है, जिसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है। सरकार की योजनाओं का ही परिणाम है कि आज बेटियां खेलों से दम दिखाने से लेकर राफेल तक में उड़ान भर रही हैं। उक्त विचार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने मंगलवार को सैनी धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

समारोह में बतौर मुख्यातिथि पार्टी प्रभारी विप्लब देव नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते प्रदेशाध्यक्ष ने यहां पहुंची महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नायब सैनी ने कहा कि मोनिका मलिक, साक्षी मलिक, सविता पूनिया, रानी रामपाल, नवजोत कोर, नवनीत कौर सहित अनेक ऐसी महिला खिलाड़ी है, जिन्होंने देश-दुनिया में हमारे देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऐसे ही अन्य खिलाड़ी भी हैं, जो हमारी शान बने हुए हैं। जहां खिलाड़ी अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल कर रहे हैं वहीं इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति चलाई जा रही योजनाओं की भी अहम भूमिका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था और यह सार्थक हो रहा है। जिन बेटियों को हम बचा और पढ़ा सके आज वे दुनिया में झंडा बुलंद कर रही है। यह प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का ही परिणाम है कि देश-दुनिया में पदक जीतने वाले सबसे ज्यादा खिलाड़ी हमारे प्रदेश के हैं। नायब सैनी ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेलों को अपना भविष्य मानकर पूरी ईमानदारी व लगन से खेलें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी, कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, पूर्व सांसद एवं समारोह संयोजक कैलाशो सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिलाध्यक्ष रवि बतान, महिला जिलाध्यक्ष परमजीत कश्यप सहित अन्य पार्टी नेता एवं महिला नेत्रियों ने संबोधित किया जबकि इस दौरान जिला की प्रभारी वंदना शर्मा, जिला महामंत्री जसविन्द्र, विनीत क्वात्रा, मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स आदि मौजूद रहे।




मोदी और मनोहर सरकार ने बेटियों को सुनहरे अवसर प्रदान किए : दांगी
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि भाजपा की मोदी और मनोहर सरकार ने बेटियों को सुनहरे अवसर प्रदान किए हैं। नौकरियों में सम्मानजनक पद मिल रहे हैं, अग्निवीर में भी हमारी बेटियां अपना परचम लहरा रही है। हर क्षेत्र में हमारी बेटियां कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। ओलंपिक और एशियार्ड खेलों मे हरियाणा की बेटियां नंबर वन पर आती हैं। हमारी खिलाड़ी बेटियों ने विश्व के मानचित्र पर भारत की अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed