फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patwari arrested taking bribe

Kurukshetra News: जमीन की निशानदेही करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Patwari arrested taking bribe
कुरुक्षेत्र। जमीन की निशानदेही करने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल की टीम ने मथाना के पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मथाना के किसान विक्रम से 42 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से वह 22 हजार रुपये पटवारी को दे चुका था। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्यूरो के निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि राज्य गांव मथाना के किसान विक्रम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी जमीन की निशानदेही कराई थी, जिसमें करीब 10 फीट जमीन दूसरी ओर निकली थी। अब वह दोबारा से अपनी जमीन की निशानदेही कराना चाहता था। इसके लिए वह पटवारी हरप्रीत सिंह से मिला। उसने जमीन की निशानदेही कराने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में उनके बीच 42 हजार रुपये देने तय हुए। शिकायतकर्ता ने पहले 17 हजार, तीन हजार और फिर दो हजार रुपये की राशि पटवारी को दी थी। शेष 20 हजार रुपये बकाया थे। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने इसकी सूचना उपायुक्त को दी। उपायुक्त के आदेश पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन राजेश चोपड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया। ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये की राशि पाउडर लगाकर पटवारी को देने के लिए दी। शिकायतकर्ता विक्रम ने पटवार भवन में जाकर पटवारी हरप्रीत सिंह को 20 हजार रुपये की राशि दी। तभी पहले से तैनात टीम ने पटवारी को काबू कर लिया। साथ ही उसके पास से 20 हजार रुपये की राशि बरामद की। उधर, पटवारी हरप्रीत सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह का कहना है कि उसके भाई को साजिश के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed