फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patanjali Yoga Sutra recitation competition on 14th

Kurukshetra News: पतंजलि योग सूत्र कंठपाठ प्रतियोगिता 14 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Patanjali Yoga Sutra recitation competition on 14th
कुरुक्षेत्र। स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में हरियाणा योग आयोग, पंचकूला व विश्ववारा कन्या गुरुकुल रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को 14 मई पतंजलि योग सूत्र कंठपाठ प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसका आयोजन सुबह 10:00 बजे से गीता ज्ञान संस्थानम् में होगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि प्रदेश से बाहर के भी अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। स्थानीय सदस्य डॉ. मनीश कुकरेजा ने बताया कि कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों में छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता होगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा पांच से नौवीं और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 10 से 12वीं, शास्त्री और स्नातक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की रोहतक की ओर से पहले ही प्रतियोगिता के नियमों सहित आमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। इनमें से 50 से 60 प्रतिभागियों ने शामिल होने की पुष्टि की है। प्रांतीय संगठन मंत्री व प्राकृतिक चिकित्सा संवर्धन समिति के सचिव गुलशन ग्रोवर ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में पुरस्कार रखे गए हैं। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार क्रमशः 3100, 2100 और 1100 रुपये के अतिरिक्त 500 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार होंगे। वरिष्ठ वर्ग में क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये के अतिरिक्त 1100 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान भी मिलेंगे। आयोग के सदस्य डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. मनीश कुकरेजा, पतंजलि योग समिति के प्रांतीय प्रभारी ईश आर्य, भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय संगठन मंत्री ने तैयारियों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed