फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one man died due to corona, 200 new cases found

कोरोना से एक की मौत, 200 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
one man died due to corona, 200 new cases found
जिला में सोमवार को कोरोना से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 200 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले 19 दिनों में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। नगर परिषद और नगर पालिका के कर्मचारी मृतकों का अंतिम संस्कार करवा रहे है। कोरोना का कहर इतना बढ़ गया कि लोग संस्कार करने के लिए अपनों का चेहरा तक नहीं देख पा रहे। अब तक कुरुक्षेत्र में 164 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कुरुक्षेत्र में एक्टिव केस का आंकड़ा 1714 तक पहुंच गया है। इनमें से 54 रोगियों को एलएनजेपी अस्पताल, 379 को निजी व सरकारी में दाखिल कराया गया है, जबकि 1263 रोगियों को होम आइसोलेट किया गया है। कुरुक्षेत्र में रिकवरी रेट गिरकर 86.65 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं पॉजिटिव रेट बढ़कर पांच प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह द्वारा जारी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र से 112 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित 200 नए केस सामने आए है। कुरुक्षेत्र में अब तक 14 हजार 68 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 12 हजार 190 मरीज कोरोना को मात देकर वापस लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 2 लाख 78 हजार 567 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 61 हजार 892 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित जो व्यक्ति घरों में क्वारंटाइन है, उन लोगों को प्रशासन की ई-केयर एप पर दो बार अपनी सेहत के बारे में अपडेट करना चाहिए। इस ऐप को अपडेट होने के बाद संबंधित सीएचसी और पीएचसी को संक्रमित व्यक्ति की वास्तविक जानकारी मिलती रहेगी और इस जानकारी के मुताबिक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा सकेगा। उपायुक्त कहा कि प्रशासन की तरफ से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के लिए 97705-13514 टोल फ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए कोरोना वायरस से संक्रमित कोई भी व्यक्ति या आम नागरिक टोल फ्री नंबर 97705-13514 पर सूचना देकर किसी भी प्रकार की जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed