{"_id":"6a9b2a5e6aa0c7ff650b56d7","slug":"the-interrogation-of-the-young-woman-in-the-case-of-swallowing-poisonous-substance-is-expected-to-reveal-the-secret-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-160625-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में युवती से पूछताछ में राज खुलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में युवती से पूछताछ में राज खुलने की उम्मीद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जहरीला पदार्थ निगलकर युवक व महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें आरोपियों में वायरल वीडियो में जिक्र होने वाली युवती को शामिल किया गया है। अब पुलिस युवती से पूछताछ करेगी, जिसमें मामले का पूरा राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस ने युवती के परिजनों के अलावा दोनों मृतकों के परिजनों के भी बयान दर्ज करने की तैयारी की है। हालांकि शुक्रवार शाम तक पुलिस आत्महत्या के पीछे रहे कारणों की तह तक नहीं जा पाई थी। थाना कृष्णा गेट प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि अभी प्राथमिकी दर्ज हुई है और सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
बता दें कि बुधवार दोपहर बाद एक युवक व एक महिला मां भद्रकाली मंदिर की पार्किंग में पहुंचे थे, जहां उल्टियां करने लगे थे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया था। मृतक युवक मिर्जापुर का रहने वाला वीरेन था जबकि महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। वायरल हुए वीडियो में भी युवक संबंधित महिला के साथ जीने व मरने की बात कह रहा है। इसी वीडियो में एक युवती का भी जिक्र है। अब पुलिस की जांच इस युवती पर टिक गई है।