फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU to launch new translation diploma, bilingual studies

Kurukshetra News: केयू में शुरू होगा नया ट्रांसलेशन डिप्लोमा, दो भाषाओं में पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
KU to launch new translation diploma, bilingual studies
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की ओर से विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि और जरूरत के अनुसार नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। संस्थान अब जर्मन से अंग्रेजी और फ्रेंच से अंग्रेजी अनुवाद के एक-एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिसके बाद छात्रों को इसकी अलग से सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने इस सत्र से एमएससी गणित और एमए इतिहास की पढ़ाई भी ऑनलाइन माध्यम से शुरू की है।
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षा में विदेशी भाषाओं की ओर विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए दूरस्थ विभाग लगातार कई बड़े फैसले ले रहा है। चाहे वो बीए में तीनों वर्ष पाठ्यक्रम के तौर पर जपानी, फ्रेंच, जर्मन भाषा शुरु करना हो। या फ्रेंच भाषा को लेकर विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को लेकर अब ट्रांसलेशन डिप्लोमा हो। इन सब को देखते हुए अनुवाद से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके जरिए विद्यार्थियों को भाषा ज्ञान के साथ अनुवाद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed