फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now there will be speed in making Happy Cards, Roadways Depot has formed 16 teams

Kurukshetra News: अब हैप्पी कार्ड को बनाने में आएगी तेजी, रोडवेज डिपो ने बनाई 16 टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Now there will be speed in making Happy Cards, Roadways Depot has formed 16 teams
कुरुक्षेत्र। हैप्पी कार्ड के काम में तेजी लाने का प्रयास अब कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए डिपो की ओर से 16 टीमें बनाई गई हैं, जो कि हैप्पी कार्ड के काम में तेजी लाने का काम करेंगी। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशान न हो, इसको लेकर डिपो की ओर से 16 टीमें मैदान में उतारी गई हैं। इन टीमों में 11 कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो व पांच पिहोवा सब डिपो के कर्मचारी शामिल है। विधानसभा चुनाव के चलते हैप्पी कार्ड बनाए जाने का काम बाधित हुआ था, लेकिन अब फिर से रफ्तार पकड़ने लगेगा। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले भी हैप्पी कार्ड बनाए जाने के लिए टीमें मैदान में उतारी गईं थी, जिससे यात्रियों को काफी राहत भी मिली थी।
विज्ञापन




16 टीमों का किया गया है गठन : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि हैप्पी कार्ड से यात्रियों को काफी सुविधा होती है। हैप्पी कार्ड बनाने के काम में तेजी लाई जा रही है, ताकि सभी पात्र लोगों तक सुविधा को पहुंचाया जा सके। इसके लिए 16 टीमों का गठन भी किया गा है। 11 कुरुक्षेत्र व पांच टीमें पिहोवा में बनाई गई हैं, जोकि हैप्पी कार्ड को लेकर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed