{"_id":"6722aa109d2e1edb68078c34","slug":"now-auto-and-e-rickshaw-drivers-will-be-seen-in-gray-uniform-dress-code-implemented-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126284-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब ग्रे रंग की वर्दी में दिखेंगे ऑटो और ई-रिक्शा चालक, लागू हुआ ड्रेस कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब ग्रे रंग की वर्दी में दिखेंगे ऑटो और ई-रिक्शा चालक, लागू हुआ ड्रेस कोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। पुलिस प्रशासन ने ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया है। चालक स्लेटी-ग्रे रंग की वर्दी में नजर आएंगे साथ में उनको अपना बैज भी लगाना होगा। इस निर्देश का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, प्रशासन ने नागरिकों सुरक्षा और भीड़ में चालकों की पहचान के लिए यह फैसला लिया है। विदित रहे कि शहर में करीब चार हजार ऑटो और डेढ़ हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं। इस साल ही पुलिस प्रशासन ने नागरिकों की सहूलियत को देखते हुए ऑटो-ई-रिक्शा और प्राइवेट बसों के अंदर व बाहर की तरफ पोस्टर लगाए थे, जिन पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी अंकित थी।
अब चालकों के लिए पुलिस प्रशासन ने वर्दी निर्धारित की है। इन निर्देश की अवहेलना करने पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के पास ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का रिकॉर्ड भी है। अगर कोई मनमानी करेगा तो आसानी से उसकी पहचान हो जाएगी। सभी ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को ग्रे रंग की वर्दी छाती पर बाएं तरफ बैज के साथ पहननी अनिवार्य होगी। इस संबंध में उनकी यूनियन को आदेश जारी कर वर्दी पहनने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात थाना प्रबंधक गुरनाम सिंह ने बताया कि सभी चालक मानकों के अनुसार वर्दी पहनना शुरू कर दें। नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उनको वाहन भी फिट रखना होगा। उसके लिए भी मोटर अधिनियम में कई नियम दिए गए हैं। नियमों का पालन उनको अनिवार्य रूप से करना होगा।
करना होगा नियम का पालन
- ऑटो व ई-रिक्शा पर लगानी होगी टेप
- प्रथम पंक्ति में चालक व यात्री के बीच फिक्स रॉड होनी चाहिए। सिर्फ बाईं तरफ से ही यात्री प्रवेश व निकासी करेंगे।
- चालक की सीट के पास टूल बॉक्स के ऊपर एवं चालक की सीट की पीछे कोई अतिरिक्त या फोल्डिंग सीट नहीं हो।
- वाहन के पीछे बाईं ओर बड़े अक्षरों में वाहन चालक, संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, परमिट व फिटनेस की वैधता लिखी हो।
- वाहन के अंदर व बाहर स्पष्ट अक्षरों में इमरजेंसी नंबर 112, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, एंबुलेंस 108 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 लिखना जरूरी होगा।