फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Not compatible, SGPC intruders broke the Barricade: Jinda

संगत ने नहीं, एसजीपीसी घुसपैठियों ने तोड़े बैरिकेड : झींडा

Fri, 08 Aug 2014 12:31 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 08 Aug 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Not compatible, SGPC intruders broke the Barricade: Jinda
अमृतसर स्थित एसजीपीसी के नियंत्रण से अलग हरियाणा के गुरुद्वारों के लिए अलग कमेटी का गठन कर उसे सरकार की मान्यता दिला चुके जगदीश सिंह झींडा ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारे पर कब्जे के दौरान हुई घटनाओं के बारे में कहा है कि संगत में आए कुछ घुसपैठियों ने अराजकता फैलाने की कोशिश और पुलिस के बैरिकेड गिरा दिए।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में झींडा ने कहा कि वे हरियाणा के एक प्रमुख गुरुद्वारे सहित कुल चार गुरुद्वारों का प्रबंध अपने हाथ में ले चुके हैं। चाहे जो भी हो हरियाणा में उनके संगठन को कानूनन मान्यता मिल चुकी है।
विज्ञापन


वे कानून के दायरे में जो हक एचएसजीएमसी का बनता है, वह अधिकार वे लेकर रहेंगे। प्रस्तुत हैं, उनसे बातचीत के प्रमुख अंश-
प्र. पुलिस-प्रशासन की ढील के बावजूद मोर्चे पर बैठी संगत ने बैरिकेड क्यों तोड़े?
उ- संगत में आए कुछ घुसपैठियों ने बैरिकेड तोड़े।

प्र. मीडिया ने बैरिकेड पर चढ़े जिन लोगों को दिखाया, वह घुसपैठिए हैं या समर्थक?
उ- अभी देखा नहीं कौन लोग हैं।

प्र. हरियाणा से सिख बुलाने का दावा किया था। हजार से कम लोग पहुंचे?
उ- तीन हजार से ज्यादा संगत हरियाणा से मौके पर पहुंची।

प्र. शांति पूर्वक मोर्चा लगाने के बाद उपद्रव क्यों मचा?
उ- उपद्रव हमारे समर्थकों ने नहीं, बल्कि भीड़ का फायदा उठाकर पहुंचे एसजीपीसी के घुसपैठियों ने मचाया।

प्र. मोर्चा स्थल खाली हो गया है। एचएसजीएमसी की आगामी रणनीति क्या रहेगी?
उ- अब जो भी होगा वह गुप्त रणनीति के तहत होगा। झींडा और एचएसजीएमसी की रणनीति क्या होगी। यह भविष्य बताएगा। लेकिन अभी तक एचएसजीएमसी का टारगेट छठी पातशाही विफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed