फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और पति का कत्ल: 'उस घर में भूत का साया, राजेश को आत्मा ने मारा', अस्पताल में कातिल बीवी के बयान से नया मोड़

Tue, 25 Aug 2026 01:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 25 Aug 2026 01:23 PM IST
सार

उस घर में भूत का साया है। आत्मा आती है, कई बार उसने मुझे भी मारने का प्रयास किया है। मैंने कुछ थोड़ी किया है, वो सब तो आत्मा ने ही किया। मुझे भी छत से नीचे फेंक दिया था। अब मुझे व किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह सब बातें कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड पर राज पैलेस के नजदीक एक मकान में अपने पति राजेश की हत्या की आरोपी बिमला अस्पताल में उपचार के दौरान बड़बड़ा रही है।

विज्ञापन
Husband murdered in Kurukshetra accused wife says ghost haunts that house spirit killed her husband
kurukshetra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मजदूर राजेश की हत्या की आरोपी पत्नी बिमला की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पुलिस अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है लेकिन सोमवार को उसने कई लोगों के सामने बड़बड़ाते हुए अपनी बात रखी। एक नर्स और एक महिला पुलिसकर्मी से उसने कहा, उस घर में भूत का साया है। यह भूत किसी की आत्मा है। आत्मा ने ही राजेश की हत्या की। बिमला का कहना है कि आत्मा ने ही उसे छत से धक्का दिया। वह वहां अब कभी नहीं जाएगी। 


पिहोवा रोड पर जिस मकान में राजेश और बिमला किराए के कमरे में रहते थे, उसके मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने भी रविवार को यही बताया था कि हत्या के बाद बिमला ने कहा था कि उसके सिर काली आ गई थी, जो भी हुआ, काली ने कराया। अस्पताल में वह आत्मा कह रही है। 
Husband murdered in Kurukshetra accused wife says ghost haunts that house spirit killed her husband
इसी कमरे में पत्नी बिमला ने की पति की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में अभी तक यह कहना मुश्किल है कि वह मानसिक अवस्था की वजह से ऐसा बोल रही है या फिर यह उसकी साजिश का हिस्सा है। सोमवार को उसने एक महिला पुलिसकर्मी से पानी मांगा। इस दौरान कहा कि आत्मा ने कई बार उसे मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गई। उसके उपचार में लगे एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि वह कुछ खा नहीं रही है। 

 
Husband murdered in Kurukshetra accused wife says ghost haunts that house spirit killed her husband
इसी मकान में पत्नी बिमला के साथ रहता था राजेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिखने में एकदम सामान्य है। पति की हत्या पर उसने न तो कोई अफसोस जाहिर किया है और न ही उसकी आंखों में एक बार भी आंसू नजर आए हैं। उससे जैसे ही पूछा जाता है कि क्या वह बातचीत के लिए तैयार है, वैसे ही कह देती है कि तबीयत ठीक नहीं है और चुप हो जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murdered in Kurukshetra accused wife says ghost haunts that house spirit killed her husband
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसका उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. गुंजन उपाध्याय ने बताया कि उसकी हालत अब पहले से बेहतर है। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट है। एमआरआई कराई गई है। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके ठीक होने में कुछ समय लगेगा। 
विज्ञापन
Husband murdered in Kurukshetra accused wife says ghost haunts that house spirit killed her husband
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद ही वह ठीक से बातचीत कर पाएगी। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गुरविंदर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed