फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No trace of the accused carrying the second grenade

Kurukshetra News: दूसरा ग्रेनेड ले जाने के आरोपी का सुराग नहीं

Mon, 18 May 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
No trace of the accused carrying the second grenade
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा-शाहाबाद रोड पर मोटर यार्ड से बरामद हुए हैंड ग्रेनेड मामले में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ती जा रही है। एक ग्रेनेड बरामद होने के बाद दूसरा ग्रेनेड अब तक नहीं मिल सका है, जिससे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी है। एसटीएफ ने शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बरामद ग्रेनेड पर मेड इन चाइना अंकित होने से पूरे मामले को अंतरराष्ट्रीय आयाम मिल गया है।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों को अब सबसे बड़ी चुनौती दूसरे ग्रेनेड की तलाश के साथ-साथ हथियारों की सप्लाई चेन को पूरी तरह उजागर करने की है। इस संबंध में पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे विदेश में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खुलासे के बाद एजेंसियां विदेशी कनेक्शन, हथियार सप्लाई नेटवर्क और तस्करी के रूट को बड़े पैमाने पर खंगाल रही हैं। साथ ही पुलिस पंजाब-हरियाणा सीमा के रास्ते, ग्रामीण रोडों पर व लुधियाना-अंबाला हाइवे के साथ रेलवे स्टेशनों आदि सभी जगहों पर संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं।

इन सभी रूटों को संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि इन इलाकों से पहले भी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं।
एजेंसियों ने यह भी पता लगाया है कि आरोपियों ने ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों को अस्थायी हथियार छिपाने की जगह बनाया था। ग्रेनेड को कई बार इधर-उधर शिफ्ट किया गया था। इस मामले में अब सवाल यह उठ रहे हैं कि ये ग्रेनेड सबसे पहले कहां से आए और किस नेटवर्क के जरिए भारत पहुंचे और स्थानीय स्तर पर कैसे पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed