फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No infected found, now only six cases are active

नहीं मिला कोई संक्रमित, अब सिर्फ छह केस सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
No infected found, now only six cases are active
जिले में अब महज कोरोना वायरस के छह सक्रिय मरीज बचे हुए हैं, इनमें से पांच मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है, जबकि एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है। मंगलवार को आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1811 सैंपलों की जांच होने पर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक 4 लाख 60 हजार 578 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं अब तक 21761 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 484519 में से 460578 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.36 फीसदी तो सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.58 फीसदी पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के लिए गए 1811 सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब तक 22123 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21761 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार शाहाबाद में बनाए गए एक कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समय अवधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed