{"_id":"6983a5c58e7ce522f4043313","slug":"nine-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149640-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर नाै लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर नाै लाख ठगे
विज्ञापन
पिहोवा। कनाडा भेजने के नाम पर परिवार से नौ लाख 60 हजार रुपये की ठगी हुई है। आरोपी दंपती ने परिवार के नाम पर पर्सनल लोन करवाकर सारे रुपये अपने खाते में डलवा लिए। वीजा नहीं लगने पर परिवार ने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे।
टिकरी गांव के संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। आरोपी मीनू इलाज करवाने उनके पास आती थी। धीरे-धीरे दोनों परिवारों में दोस्ती हो गई। मीनू के पति जसबीर सिंह ने उनकी पत्नी को अपनी धर्मबहन बना लिया। एक दिन आरोपी जसबीर ने उनको कनाडा भेजकर सेटल करवाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने झांसा दिया कि इसके बदले कुछ रुपये लगाने पड़ेंगे, बाकी उनकी पत्नी के नाम पर पर्सनल लोन हो जाएगा। वे उनकी बात में आ गए। जसबीर ने पहले दो लाख रुपये मांगे, जो खाते से ट्रांसफर कर दिए। साथ में पासपोर्ट, आधार, ब्लैंक चेक, पत्नी की पासबुक भी दे दी।
जसबीर ने उनकी पत्नी का पर्सनल लोन करवाया। लोन की रकम पत्नी के खाते में आई, तो आरोपी ने वह रकम उसके खाते में ट्रांसफर करवाकर अपने पास ले ली। अलग-अलग समय पर करीब नौ लाख 60 हजार रुपये आरोपी ने ले लिए। अब वापस दिए जाने की मांग की तो धमकी दी जाने लगी है।