फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   navratri Astrology in kurukshetra

165 साल बाद अद्भुत योग, पितृपक्ष की समाप्ति के बाद आरंभ नहीं होंगे शारदीय नवरात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
navratri Astrology in kurukshetra
शारदीय नवरात्र की शुरुआत पितृपक्ष की समाप्ति के बाद हो जाती है। मगर इस बाद 165 साल बाद अद्भुत योग बना है। पितृ पक्ष की समाप्ति के बाद शारदीय नवरात्र प्रारंभ नहीं होंगे, बल्कि एक महीने के बाद नवरात्रों की शुरुआत होगी। अश्विनी माह में श्राद्ध पक्ष एक सितंबर से शुरू होगा जोकि 17 सितंबर तक चलेगा। आमतौर पर पितृपक्ष के समाप्त होते ही अगले दिन नवरात्र आरंभ हो जाता है यानि पितृ अमावस्या के अगले दिन से ही प्रतिपदा के साथ शारदीय नवरात्र का आरंभ होना था। मगर इस बार नवरात्र की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी।
विज्ञापन

श्री गुरु धाम संस्कृत वेद विद्या पीठ अनुसंधान ट्रस्ट के आचार्य राजेश वत्स ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में जो लोग अपने-अपने पितरों के लिए पिंड दान तर्पण हवन और अन्न दान पित्र गायत्री अनुष्ठान कराते हैं उन पर पितरों का आशीर्वाद रहता है। अश्विन मास में मलमास लगना और एक महीने के अंतर पर दुर्गा पूजन आरंभ होगा। ऐसा संयोग करीब 165 साल बाद होने जा रहा है। विशेष पांच महीने का होगा चतुर्मास लीप वर्ष होने के कारण ऐसा हो रहा है। चतुर्मास जो हमेशा चार महीने का होता है, इस बार पांच महीने का होगा।
विज्ञापन

पंडित आचार्य राजेश वत्स ने बताया की 165 साल बाद लीप वर्ष और अधिक मास दोनों ही 1 साल में हो रहे हैं चतुर्मास लगने से विवाह मुंडन कर्ण छेदन जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते। इस काल में पूजन पाठ व्रत उपवास और साधना का विशेष महत्व होता है। इस दौरान देव सो जाते हैं, देवउठनी एकादशी के बाद देव जागृत होते हैं। इस साल 17 सितंबर को श्राद्ध समाप्त होंगे, इसके अगले दिन अधिक मास शुरू होगा जो 16 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद 17 अक्तूबर से नवरात्रि व्रत उपवास रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है अधिक मास
सूर्य का वर्ष 365 दिन करीब 6 घंटे का होता है जबकि एक चंद्रमा वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। दोनों वर्षों के बीच 11 दिन का लगभग अंतर आता है। यह अंतर हर 3 वर्ष में लगभग 1 मास के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को दूर करने के लिए हर 3 साल में एक चंद्रमास अतिरिक्त आता है, जिसे अतिरिक्त होने की वजह से अधिक मास का नाम दिया गया है। यह अधिक मास की महत्व आप सभी धर्म अनुरागी इसका अनुसरण करें और नवरात्रि श्राद्ध पक्ष बड़ी धूमधाम से मनाएं। सिद्ध पीठ मां श्री बगलामुखी मंदिर में 16 दिन पित्रों का तर्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed