फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nationwide strike today, transport, health and other services may be affected

Kurukshetra News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, प्रभावित हो सकती है परिवहन, स्वास्थ्य व अन्य सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nationwide strike today, transport, health and other services may be affected
कुरुक्षेत्र। हड़ताल को लेकर रोडवेज परिसर में मीटिंग करते रिटायर कर्मचारी संघ के सदस्य व रोडवेज
कुरुक्षेत्र। सरकारी विभागाें में कार्यरत कर्मचारियों की आज बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी, जिसके चलते परिवहन व स्वास्थ्य सहित अन्य सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पूरा दिन यूनियनों में मीटिंग को दौर चला। सांझा मोर्चा के आह्वान पर यूनियनों ने बुधवार को हड़ताल पर जाने की रणनीति बनाई वहीं दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि हड़ताल का ज्यादा असर नहीं होगा। लोगों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के लिए व्यवस्थाओं का संचालन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, नगर परिषद में अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को बुधवार पर काम बाधित न रहने के मौखिक निर्देश दिए।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग ने डिपो से बसों को निकालकर पुलिस लाइन में शिफ्ट किया, अगर बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया तो बाहर से बाहर रोडवेज विभाग कुछ कर्मचारियों की मदद से पुलिस लाइन से ही बसों को रूट पर भेज सकें। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि विभाग में बुधवार को रोजाना की तरह सभी बसें चलेंगी इसके लिए विभाग ने रणनीति बनाई है। बसों को पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने भी सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने को कहा है। सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं पर राष्ट्र व्यापी हड़ताल का असर देखने को नहीं मिलेगा। अस्पतालों में रोजाना की तरह मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन



रोडवेज परिसर में हुई बैठक
बस स्टैंड परिसर में रिटायर कर्मचारी संगठन हरियाणा संबंधित एटक की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रधान बरखाराम जासट की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव सुरेंद्र बारवा ने किया। बैठक में राज्य वरिष्ठ उप प्रधान प्रेम सिंह बेरथली, राज्य उपमहासचिव राजपाल गुंसर मौजूद रहे। यूनियन नेताओं ने कहा कि रिटायर कर्मचारियों को एटक ट्रेड यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल एवं प्रदर्शन में जिला कुरुक्षेत्र का रिटायर कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेगा। प्रेम सिंह बैरथली, राजपाल गुंसर ने कहा कि हरियाणा सरकार व केंद्रीय सरकार रिटायर कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। रिटायर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, गजे सिंह पेजेटा, रमेश चंद मौर्य, वेद प्रकाश सतवीर शर्मा, जगतार सिंह सोढ़ी, सुल्तान सिंह सैनी, भगत राम सुरेंद्र, तेजवीर कालीराम सैनी, शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed