फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Narcotics worth Rs 47 crore seized under NDPS Act destroyed

Kurukshetra News: एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 47 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Narcotics worth Rs 47 crore seized under NDPS Act destroyed
नशीले पदार्थों को बाखली पेपर मील नष्ट करवाते आईजी पंकज नैन व अन्य पुलिस अ​धिकारी।
पिहोवा। जिला कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला पुलिस की ओर से नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत जब्त किए गए नशीले पदार्थों को मंगलवार को पिहोवा के बाखली पेपर मिल में नष्ट किया गया। इन नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 47 करोड़ 20 लाख 67 हजार रुपये है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अंबाला मंडल पंकज नैन की अध्यक्षता में गठित कमेटी की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


आईजी पंकज नैन ने बताया कि कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला पुलिस की ओर से 466 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें 29 क्विंटल 10 किलो 214 ग्राम चूरा-पोस्त, तीन क्विंटल 85 किलो 343 ग्राम गांजा, 39 किलो 957 ग्राम 354 मिलीग्राम चरस-सुल्फा, 673 ग्राम 192 मिलीग्राम स्मैक, चार किलो 905 ग्राम 0.62 मिलीग्राम हेरोइन, 14 ग्राम कोकीन और 62 मामलों में 1,45,654 नशीली गोलियां, 53,091 कैप्सूल व 55 इंजेक्शन शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 91 किलो 898 ग्राम 182 मिलीग्राम अफीम को मध्य प्रदेश के नीमच जिला पुलिस को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पहले लकड़ी जलाकर नष्ट करने की प्रक्रिया को बंद कर बाखली पेपर मिल के पावर प्लांट के बॉयलर में ईंधन के साथ मिलाकर इन पदार्थों को जलाया गया। इस प्रक्रिया में सैन्सन पेपर मिल के मालिक प्रदीप सैनी ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे को सामाजिक और कानूनी अपराध बताते हुए, उन्होंने समाज से इस समस्या के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यमुनानगर अमरदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed