फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder case in kirti nagar kurukshetra

कहासुनी में युवक के सिर पर मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
murder case in kirti nagar kurukshetra
शराब अवैध खुर्दे को लेकर बाइक सवार दो बदमाशों की कीर्ति नगर में सड़क पर खड़े तीन युवकों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मारी, जबकि दूसरे युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत के चलते दोनों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया। मृतक की शनाख्त कीर्ति नगर निवासी विनोद उर्फ गोगा पुत्र ईश्वर सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान विकास उर्फ विक्की पुत्र जयनारायण निवासी गांव नारा (मतलौड़ा) जिला पानीपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनोद अपने साथी विकास के साथ रात करीब साढ़े 8 बजे कीर्ति नगर की गली नंबर एक स्थित राजेंद्र की चक्की के निकट खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और अवैध खुर्दों को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बाइक सवार बदमाशों ने विनोद पर फायरिंग कर दी, जो विनोद के सिर में लगी, जिसकी वजह से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास की गर्दन पर चाकू लगा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी, सीआईए टीम सहित कृष्णागेट थाना पुलिस ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रविवार को चिकित्सकों के पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। वहीं, पुलिस मामले की जांच के लिए बयान दर्ज करने में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने अभी कुछ भी खुलासा करने से इंकार किया है। कृष्णा गेट थाना प्रभारी के अनुसार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापामारी कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक हत्यारोपियों के नाम उजागर नहीं हो सके थे।

बता दें कि अवैध खुर्दों के चलते पहले भी गांधी नगर में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन पुलिस अवैध खुर्दे संचालक पर लगाम कसने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed