फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mother Sita and Mother Kunti also observed the Chhath fast: Rajendra Puri

माता सीता और माता कुंती ने भी किया था छठ का व्रत : राजेंद्र पुरी

Sun, 26 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 26 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mother Sita and Mother Kunti also observed the Chhath fast: Rajendra Puri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा भी महंत राजेंद्र पुरी की प्रेरणा से छठी मैया की पूजा एवं व्रत किया जा रहा है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि ब्रह्मा जी ने प्रकृति का निर्माण किया, जिसके बाद देवी प्रकृति ने स्वयं को छह रूपों बांटा था। छठे हिस्से को छठी मैया के रूप में जाना गया।
हिंदू धर्म में संतान के होने पर छठे दिन छठी मैया की पूजा-अर्चना करने का विधान है, जिससे बालक को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार माता सीता और माता कुंती ने भी छठ का व्रत किया था। माता सीता ने रामायण काल में ऋषि मुद्गल के आश्रम में सूर्य पूजा की थी और कुंती ने महाभारत काल में पांडवों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह व्रत किया था। महंत ने कहा कि छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्य देव को समर्पित है, जो सभी प्राणियों के जीवन के आधार माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष धर्मनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा में शामिल होते हैं। शनिवार को छठ महापर्व का शुभारंभ हो चुका है तथा 28 अक्तूबर को समापन होगा।
विज्ञापन



छठ पूजा का धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है महत्व : जगन्नाथ पुरी
कुरुक्षेत्र। शनिवार से प्रारंभ हुए छठ महापर्व की अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने छठ महापर्व की महिमा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि धार्मिक ग्रंथों और पुराणों में छठ महापर्व की महत्ता का उल्लेख मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत जगन्नाथ पुरी कहा कि मान्यताओं के अनुसार छठी मैया को ब्रह्मा की मानस पुत्री माना जाता है और वह प्रकृति के छठे रूप का प्रतिनिधित्व करती हैं। छठ महापर्व के पौराणिक महत्व को महाभारत और रामायण से जुड़ी कई कथाओं में बताया गया है।

महंत कहा कि इस महापर्व में भगवान सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है, जो छठ का मुख्य आधार है। उन्होंने बताया कि राजा कर्ण ने सबसे पहले सूर्य देव की पूजा की थी। वे रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य देते थे, जिससे उन्हें दिव्य शक्ति प्राप्त हुई। महाभारत की एक कथा के अनुसार, जब पांडव अपना राजपाट हार गए थे, तब द्रौपदी ने छठ का व्रत रखा था, जिससे उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई और पांडवों को राज्य वापस मिल गया। वनवास से लौटने के बाद भगवान राम और माता सीता ने भी सूर्यदेव का आभार प्रकट करने के लिए छठ व्रत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed