{"_id":"66722d7d94297c643c0bd488","slug":"mission-admission-students-interest-in-ba-continues-2559-applications-received-for-460-seats-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-119715-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : बीए में विद्यार्थियों का रुझान बरकरार, 460 सीटों पर 2559 आवेदन हुए प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : बीए में विद्यार्थियों का रुझान बरकरार, 460 सीटों पर 2559 आवेदन हुए प्राप्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज ( आईआईएचएस ) में अंतिम दिन तक विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए कुल सात हजार 873 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राचार्य डॉ. रीटा ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के विभिन्न कोर्सों में सात हजार 873 आवेदन हुए प्राप्त हुए हैं, जिनमें बीसीए प्रथम वर्ष की 80 सीटों के लिए 1686 आवेदन, बीएससी लाइफ साइंसेज की 140 सीटों के लिए 671, बीकॉम की 120 सीटों के लिए 1203, बीए की 460 सीटों के लिए 2559 आवेदन, होम साइंस की 45 सीटों के लिए 156 आवेदन, बीएससी फिजिकल साइंसेज की 340 सीटों के लिए 1030 आवेदन, बीटीटीएम की 45 सीटों के लिए 265, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की 20 सीटों के लिए 216 और एमएससी ऑनर्स अर्थशास्त्र की 20 सीटों के लिए 87 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इन कोर्सों में दाखिले के लिए बीकॉम व बीएससी लाइफ साइंसेज की पहली मेरिट सूची 28 जून को लगेगी और फिजिकल काउंसलिंग एक जुलाई को होगी तथा चार जुलाई तक फीस जमा करने का समय दिया जाएगा। बीएससी फिजिकल साइंसेज की पहली मेरिट सूची 29 जून को लगेगी और तीन जुलाई तक फिजिकल काउंसलिंग होगी, जिसके बाद पांच जुलाई तक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए फीस जमा करनी होगी।
बीए के लिए पहली मेरिट सूची दो जुलाई को लगेगी तथा फिजिकल काउंसलिंग चार व पांच जुलाई दो दिन होगी, जिसके बाद दो दिन का समय फीस भरने के लिए दिया जाएगा। बीसीए, बीटीटीएम, बीएससी होम साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी व एमएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स की पहली मेरिट सूची तीन जुलाई को लगेगी व फिजिकल काउंसलिंग पांच जुलाई को होगी तथा सात जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। नियमित कक्षाएं 22 जुलाई से लगेंगी।