फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Methods of using fire extinguishers demonstrated at Ayush University.

Kurukshetra News: आयुष विवि में सिखाए अग्निशमन यंत्रों के उपयोग के तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Methods of using fire extinguishers demonstrated at Ayush University.
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान की देखरेख में सोमवार को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके भी बताए गए। मंगलवार को आयुर्वेदिक अस्पताल, बुधवार को आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान, 15 को महिला छात्रावास और 16 को पुरुष छात्रावास में जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनके माध्यम से संस्थानों एवं छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपायों की जानकारी दी जाएगी। कुलपति ने कहा कि आग जैसी आपात स्थिति में सतर्कता, सही जानकारी और समय पर की गई कार्यवाही जानमाल के नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, संपदा शाखा अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह और जेई मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed