{"_id":"68e2d5010dc57675ff0b9267","slug":"message-of-healthy-lifestyle-given-through-cycle-rally-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143311-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साइकिल रैली से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साइकिल रैली से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइकिल रैली में हिस्सा लेती महिलाएं। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) शाखा की ओर से रविवार को पूजा मॉडल स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षिका सुमन ने हरी झंडी दिखाकर किया। साई के वरिष्ठ प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वड़ैच ने बताया कि साइकिल रैली न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाती है और समुदाय को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर में चुस्ती बनी रहती है, हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है और मानसिक तनाव घटता है। यह एक ऐसी गतिविधि है, जो हर उम्र के व्यक्ति को फिट और ऊर्जावान बनाए रखती है। जिला साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल के मार्गदर्शन में लंबे समय से स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के आयोजन में स्कूल के चेयरमैन विकास दीप संधू का भी विशेष सहयोग रहा।
वरिष्ठ शिक्षिका सुमन ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का शानदार माध्यम है। साइकिल चलाने से न केवल शरीर मजबूत होता है बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आती है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने फिट रहो, स्वस्थ रहो, प्रदूषण मुक्त भारत बनाओ के नारों के साथ लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।