फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medical camps organized at Ayush Gram Kalal Majra and various Ayush centers.

Kurukshetra News: आयुष ग्राम कलाल माजरा और विभिन्न आयुष केंद्रों में लगाए चिकित्सा शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Medical camps organized at Ayush Gram Kalal Majra and various Ayush centers.
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में मरीजों को दवाई देते चिकित्सक। - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयुष ग्राम कलाल माजरा में नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच कलाल माजरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में कुल 89 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें 53 आयुर्वेदिक तथा 36 होम्योपैथिक ओपीडी के मरीज शामिल रहे। ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. मंजू शर्मा ने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, इसके साथ ही, योग सत्र के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में डॉ. संतोष आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, डॉ. महिंदर, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, नेहा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, अनुराधा, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, राय सिंह आयुष योग सहायक, बेबी रानी तथा अशोक कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले के सभी आयुष संस्थानों में आयुष चिकित्सकों की ओर से आउटरीच कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें 400 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed