{"_id":"585d72ec4f1c1b1917e3a332","slug":"manoj-bar-asocaition-kurushetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज वशिष्ठ के सिर कुरुक्षेत्र बार एसो. की चौधर का ताज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज वशिष्ठ के सिर कुरुक्षेत्र बार एसो. की चौधर का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन की चौधर का ताज मनोज वशिष्ठ के सिर पर सजा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं निवर्तमान प्रधान मनोज कौशिक को 230 वोटों से मात दी। महासचिव पद पर संदीप मदान ने धर्मेंद्र नरबन को 135 मतों से मात देकर कब्जा किया।
सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुए मतदान प्रक्रिया में कुल 779 वकीलों मेें से 743 वकीलों ने मत का प्रयोग किया, जबकि 8 वोटें रद हुई। साढ़े चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुइ। शाम करीब 6 बजे चुनाव अधिकारी केके कौशिक, धर्मसिंह व ओमपाल आर्य ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। चुनाव परिणाम घोषित किए जाने के बाद सभी विजयी प्रतिभागियों को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। रिजल्ट आते ही विजेता खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं प्रतिद्वंद्वियों ने जीत की बधाई देकर किनारा कर लिया। देर रात तक विजेताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल चलता रहा।
प्रधान : किसे मिले कितने वोट
प्रधान पद के विजेता हुए मनोज वशिष्ठ को 448 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी रहे मनोज कौशिक को 218 , गुरनाम सिंह को 45 व अमित कुमार शर्मा को 25 वोटें मिलीं।
उपप्रधान : किसे कितने वोट मिले
उपप्रधान सहदेव रहढान जठलाना को 441 व उनकेे प्रतिद्वंद्वी कुश कौशल को 211 वोट मिले। जसबीर पाहुजा को 93 व विशाल मित्तल को 89 वोट हासिल हुए हैं।
जनरल सेक्रेटरी : किसे कितने वोट मिले
संदीप मदान को 320 व उनके प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र नरबन को 267 वोट, इसी पद के लिए विनीत सिंह को 151 वोट मिले हैं।
संयुक्त सचिव :
संयुक्त सचिव के लिए रेखा रानी विजेता रही और उन्हे 388 व उनके प्रतिद्वंद्वी रहे जसप्रीत सिंह को 348 वोट मिले हैं
खजांची पद :
खजांची पद पर अंकुर सूरी ने सुरेंद्र कुमार को मात दी। अंकुर को 416 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र कुमार को 300 वोट हासिल हुए।
वकीलों में बना रहा चुनाव परिणामों का उत्साह
बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर वकीलों में जोरदार उत्साह बना रहा। जहां मतदान में भी वकीलों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, वहीं चुनाव परिणामों को लेकर भी उनमें जबरदस्त उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
जीत की घोषणा के साथ मना जश्न
चुनाव अधिकारियों ने जैसे ही परिणाम घोषित किए तभी सभी पदों पर विजेता रहे उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। बार परिसर में वकीलों ने जीत की घोषणा होते ही अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में नारेबाजी की तो वहीं विजेताओं ने भी अपनी जीत की खुशी का इजहार किया। विजेता रहे उम्मीदवारों को समर्थक वकीलों ने फूल मालाएं डालकर बधाई दी।
महिला वकिलों के लिए बनाएंगे कॉमन रुम : मनोज वशिष्ठ
मनोज वशिष्ठ ने जीत के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि एसोसिएशन की मजबूति व वकीलों के कल्याण के लिए कार्य उनकी प्राथमिकता रहेगी। वकीलों व बार के बीच बेहतर तालमेल बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। बार परिसर में स्थित लाइब्रेरी को ओर सुंदर व सुदृढ़ किया जाएगा तो वहां वकीलों की जरूरतों के अनुसार ओर भी किताबें लाई जाएंगी।