फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man killed in road accident, girl injured, Kurukshetra

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, युवती जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Man killed in road accident, girl injured, Kurukshetra
बाइक में टक्कर मारने के बाद पलटी कार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। कैथल रोड पर एनएच 152 पर गांव भेरियां के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर दे मारी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई तथा युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त 48 वर्षीय ताराचंद वासी गांव थाना के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी सलिंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव थाना वासी ताराचंद गांव की ही एक प्रियंका को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पिहोवा से आ रहा था। जैसे ही वे गांव भेरियां के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ताराचंद व प्रियंका बाइक समेत उछल कर दूर सड़क पर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं कार भी खेतों में जाकर पलट गई। घायलों को उपचार के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान ताराचंद की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed