फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Making arena of politics combustion Dshann

राजनीति का अखाड़ा बना दशानन का दहन

Fri, 23 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

शहर के थीम पार्क में आयोजित दशहरे पर दशानन दहन राजनीति का अखाड़ा बन कर रह गया। कार्यक्रम के शुरू से लेकर अंत तक श्रद्धा पर राजनीति हावी रही। पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक के समर्थकों में मंच कब्जाने की होड़ रही। दोनों गुटों के बीच खींचतान की वजह से रावण के पुतले का विधिवत दहन तक नहीं हुआ। दोनों गुटों के बीच खींचतान के बीच किसी शरारती तत्व ने ही रावण के पुतले में आग लगा दी। इस पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मांग कर दी कि रावण के पुतले में आग लगाने वाले की जांच होनी चाहिए। 

रावण दहन कार्यक्रम में वीरवार को स्थानीय विधायक सुभाष सुधा समर्थक राजनीति चमकाने में जुटे रहे, तो पूर्व विधायक एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के समर्थक भी अपने को साबित करते रहे। इससे पूर्व श्रीराम की शोभायात्रा में भी जमकर राजनीति हुई। दरअसल, कुरुक्षेत्र दशहरा उत्सव कमेटी के संरक्षक अशोक अरोड़ा हैं। इस बार समारोह के मुख्य अतिथि थानेसर विधायक सुभाष सुधा रहे। बताया जाता है कि दशहरा कमेटी में शामिल सुधा समर्थक गुट अशोक अरोड़ा को दरकिनार कर रहा था। इससे तनाव हुआ। 

वीरवार को दोपहर में पुराना बस स्टैंड से रामलीला कमेटी में शोभायात्रा की तैयारी की गई तो अरोड़ा गुट ने विरोध शुरू कर दिया। इस वजह से करीब एक-डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ। शोभायात्रा में भी देरी हुई। बताया जा रहा है कि बहुत मनाने के बाद ही अशोक अरोड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए। 

मंच पर कब्जे को लेकर रही होड़ 

दोनों गुटों में खींचतान का दौर थीम पार्क में मंच पर भी दिखा। अरोड़ा जैसे ही मंच पर पहुंचे, उनके समर्थकों ने मंच पर कब्जा जमा लिया। इससे सुधा समर्थक मायूस हो गए। कुछ देर बाद सुभाष सुधा और अशोक अरोड़ा आतिशबाजी करने मंच से नीचे आए, तो सुधा समर्थकों ने मंच पर कब्जा कर लिया। वे अंत तक डटे रहे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी ने रावण के पुतले में आग लगा दी।  इसके बाद कुंभकरण और मेघनाद के पुतले को जलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed