{"_id":"66f6c50abe05064b7a079619","slug":"mahaveer-jain-school-first-in-science-drama-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-124658-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साइंस ड्रामा में महावीर जैन स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साइंस ड्रामा में महावीर जैन स्कूल प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केशव सदन में जिला स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खंड स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने सहभागिता की।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ़ तरसेम कौशिक ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में महावीर जैन पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठोल द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महावीर जैन के विद्यार्थियों ने एक गिलास पानी नामक ड्रामा को बखूबी प्रस्तुत करते हुए संदेश दिया कि कैसे भविष्य में जल संकट मानव जीवन को प्रभावित करेगा। विद्यार्थियों ने ड्रामा के माध्यम से बताने का प्रयास किया कि हम अपने दैनिक जीवन में पानी को व्यर्थ ही बर्बाद करते हैं फिर चाहे स्नान करते समय, कारों की धुलाई के समय, दाढ़ी बनाते समय हम पानी को बर्बाद करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पानी को संरक्षित करने का आह्वान किया तथा सभी को समझाने का प्रयास किया की जल ही जीवन है तथा जल का समुचित उपयोग हमारी आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व को बनाए रखेगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठोल के विद्यार्थियों ने भी ड्रामा के माध्यम से जल को संरक्षित करने का आह्वान किया। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा के विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ़ तरसेम कौशिक ने कहा कि राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर माह में एससीईआरटी गुरुग्राम में होगा जिसमें जिला से श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र सहभागिता करेगी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष साइंस ड्रामा प्रतियोगिता के लिए मुख्य थीम मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रखा गया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न उपविषय जैसे वैश्विक जल संकट, ए आई और समाज, आपदा प्रबंधन हेतु आधुनिक तकनीक, जलवायु परिवर्तन और इसका प्रभाव शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने सभी प्रतिभागियों तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को बधाई दी। इस अवसर पर रामेश्वर दास, बंसी लाल, राजेश सैनी, विद्यालय उप प्राचार्य राजेंद्र कुमार, जयप्रीत कौर, संजीव जिंदल आदि उपस्थित रहे।