फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahabharata presented in Pandavani singing

Kurukshetra News: पाण्डवानी गायन में दीं महाभारत की प्रस्तुतियां

Sun, 18 Feb 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 18 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Mahabharata presented in Pandavani singing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। वसंत उत्सव की छठी शाम छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों ने हरियाणा कला परिषद के कला कीर्ति भवन में धूम मचाई। छत्तीसगढ़ दुर्ग से आई लोक कलाकार सम्प्रिया पूजा ने पाण्डवानी गायन शैली में शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। सामाजिक संस्था प्रेरणा आश्रम के संस्थापक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की गाथा गाते हुए हरियाणा के कलाकारों ने दर्शकों को खूब आनंद दिया। इसके बाद पाण्डवानी गायन के लिए सुप्रसिद्ध पद्मविभूषण तीजन बाई की शिष्या सम्प्रिया पूजा ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में पाण्डवानी गायन प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कथा गायन शैली में पूजा ने महाभारत के भीष्म पर्व और गदा पर्व का वर्णन किया।
विज्ञापन



वहीं महाभारत के युद्ध के समय भीष्म पितामह के मन में चल रहे अंर्तद्वंद्व को सम्प्रिया पूजा ने बखूबी प्रदर्शित किया। दुर्योधन वध को भी पाण्डवानी शैली में सुनाते हुए छत्तीसगढ़ की कलाकार ने महाभारत से रूबरू करवाया। एक ओर जहां सम्प्रिया पूजा का गायन और कथा का वर्णन लोगों के मन को भा रहा था तो वहीं दूसरी और बैंजो, खड़ताल, तबला, मंजीरा, डफली और ढोलक आदि वाद्ययंत्रों के साथ कलाकार पाण्डवानी गायन में साथ देते हुए विधा को मनोरंजक बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणवी कलाकारों में अक्षय, राममेहर, दीपक, तिलकराज, शिखा, संजना, अन्नपूर्णा, टिना, मोहित, विक्की, रणबीर और पाण्डवानी गायन में संतोष निषाद, राजकुमार, गजानन सेन, गिरधारी शर्मा, नरोत्तम दास, समावेश व निखादुरराम ने प्रस्तुतियां दी। हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि कला कीर्ति भवन में चल रहे उत्सव का समापन रविवार को हरियाणवी फैशन शो से होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार विभिन्न प्रकार के हरियाणवी परिधानों को प्रदर्शित करेंगे। वहीं दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय कत्थक कलाकार सुमिता दत्ता कत्थक की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed