फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maha Yagna: One lakh offerings being performed every day, the environment becoming holy with lighted fires and smoke

महायज्ञ : हर रोज डाली जा रही एक लाख आहुतियां, प्रज्वलित अग्नि और धुएं से पवित्र हो रहा वातावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Maha Yagna: One lakh offerings being performed every day, the environment becoming holy with lighted fires and smoke
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ के प्रति लोगों की श्रद्धा बढ़ रही है। यहां हवन कुंडों पर मंत्रों की गूंज विदेशों तक पहुंचने लगी है, जिसके साथ ही आसपास का वातावरण भी सुगंधित हो उठा है। शुक्रवार को कोलंबिया से पहुंचे दंपती ने महायज्ञ में शामिल होकर विधि विधान से पूजा की और मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालीं। महायज्ञ में पूर्व शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने महायज्ञ में भाग लिया, आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी संपूर्णानंद ने महायज्ञ में शामिल होकर कहा कि जिस प्रकार समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण से वातावरण दूषित हो रहा है, उस प्रदूषित वातावरण को पवित्र और स्वच्छ बनाने में यज्ञ की भूमिका सबसे अहम है। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।
विज्ञापन







हर रोज एक लाख आहुतियां डालीं जा रही

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 1008 हवन कुंडों में जल रही अग्नि और धुएं न केवल धर्मनगरी का वातावरण पवित्र हो रहा है बल्कि लगातार चल रहे मंत्रोच्चार से धर्मनगरी भक्तिमय हो चुकी है। यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम के सान्निध्य में 18 मार्च 27 मार्च तक होने वाले 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में हर रोज एक लाख आहुतियां डालीं जा रही हैं। श्रद्धालुओं में भी महायज्ञ के प्रति गहरी श्रद्धा व उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में सुबह ही श्रद्धालु यहां पहुंचने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






यज्ञशाला में धोती पहना व्यक्ति ही कर सकता है प्रवेश

यज्ञशाला में धोती पहना व्यक्ति ही प्रवेश कर सकता है। पारंपरिक परिधान धारण किए यजमान ही यज्ञशाला में बैठकर आहुतियां डाल रहे हैं। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन कुंड में डल रही आहुतियों से वातावरण स्वच्छ और पवित्र हो रहा है।






प्रतिदिन सुबह से दोपहर हो रहा यज्ञ, फिर श्रीराम कथा व महाआरती

यज्ञशाला में 26 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 27 मार्च को यज्ञ एवं पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। इसी प्रकार प्रतिदिन शाम तीन बजे से पांच बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्य महाआरती स्वामी हरिओम जी द्वारा की जा रही है।






24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके यज्ञ सम्राट

यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके हैं, इनका संकल्प भारतवर्ष 108 महायज्ञ करने का है। कुरुक्षेत्र में यह महायज्ञ 102वां महायज्ञ है, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह है। इस महायज्ञ में संपूर्ण भारतवर्ष से संत महात्मा, ऋषि, महंत, ब्राह्मण, सनातनी भक्तजन शामिल होंगे। इस महायज्ञ से पूरे विश्व में सनातन और शांति का संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed