फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Liquor contractors injured the person, Kurukshetra

शराब ठेकेदारों ने व्यक्ति को किया जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Liquor contractors injured the person, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शराब के भुगतान को लेकर शराब के ठेकेदारों ने एक व्यक्ति पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया। आरोपियों ने उस पर फायर करने की कोशिश भी की। शिकायत पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच लोगों को नामजद किया है।
लाडवा निवासी राहुल ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके मौसा नायब सिंह ने लाडवा में शराब के ठेके लिए हुए हैं। उसने मौसा के पार्टनर दीपा समालखा, जगतार खानपुर व अन्य से अलग-अलग समय पर 29 हजार रुपये की शराब ली थी। उसके मौसा के पार्टनर उसे लेनदेन को लेकर शहर में बदनाम कर रहे थे, जिसकी शिकायत उसने अपने मौसा नायब सिंह से की थी। 17 मार्च को उसने नायब सिंह को गोदाम एल-13 लाडवा में 25 हजार रुपये दिए थे और बकाया चार हजार रुपये फोन-पे से दिए थे।
विज्ञापन

18 मार्च की शाम साढ़े चार बजे वह अपने दोस्त राय साहब के साथ उसके खेतों के ट्यूबवेल पर बैठा हुआ था। वहां पर सूरज, वीरेंद्र व मास्टर चिन्ना भी बैठे हुए थे। वे आपस में बातचीत कर रहे थे कि उसी समय दो गाड़ियां आकर रुकी, जिसमें दीपा समालखा ,जगतार खानपुर, सतबीर जालखेडी, विक्की जामभा व टोनी उसके पास आए। उनके पास पिस्तौल थी और उन्होंने ने आते ही उसके साथ गाली-गलौज की। आरोपी उसके साथ शराब के पैसे नायब सिंह को देने पर मारपीट करने लगे । आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर जालखेडी ने उस पर फायर करने की कोशिश की। आरोपियों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके दोस्तों ने उसे आरोपियों से बचाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गंभीर हालत में उसे लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपा समालखा, जगतार खानपुर, सतबीर जालखेड़ी, विक्की जामभा व टोनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed