फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pipli Ladwa State Highway remains unimproved despite development, affecting 700 shopkeepers

Kurukshetra News: विकास के दौर में भी नहीं सुधरा पिपली लाडवा स्टेट हाईवे, 700 दुकानदार प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Pipli Ladwa State Highway remains unimproved despite development, affecting 700 shopkeepers
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर मथाना मार्केट में दुकानों के सामने पड़ा पीडब्ल्यूडी का अधूरा का
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पिपली-लाडवा रोड पर करीब एक साल पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क किनारे खोदाई के बाद न तो चौड़ीकरण हुआ और न ही ब्लॉक लगाए गए हैं। इस अव्यवस्था से वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। पिपली से मथाना तक करीब 700 दुकानदारों का कारोबार सड़क निर्माण में देरी के कारण प्रभावित हुआ है। कहीं मिट्टी और मलबा पड़ा है तो कहीं रास्ता संकरा होने से वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

सड़क किनारे पानी खड़ा होने से पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित स्थान नहीं बचा है। मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने से अधूरे काम के आसपास स्थिति बिगड़ जाती है। क्षेत्रवासियों ने पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। वाहन चालक सुनील ने कहा कि आवागमन के लिए जगह कम होने से अक्सर हाईवे पर जाम लगता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली को सिरदर्द बताया। प्रशासन से इस ओर ध्यान देने और सड़क किनारे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


दुकानदारों की परेशानी
दुकानदार राजीव, सुशील, राजन, साभा सिंह, नरेंद्र, पुनीत और संजीव ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि मथाना अड्डे पर काम शुरू होने के बाद बेहतर स्थिति की उम्मीद थी। एक साल बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है, जिससे खुदाई और मिट्टी के कारण दिक्कत है। धूल-मिट्टी दुकानों में घुसकर सामग्री की गुणवत्ता पर असर डालती है। ग्राहकों को वाहन खड़ा करने और पैदल आने-जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों और विद्यार्थियों को भी समस्या
यात्रियों को बस के इंतजार में लंबे समय तक इसी माहौल में सड़क के निकट खड़ा रहना पड़ता है। सुबह तैयार होकर आए विद्यार्थियों को भी अधिक समस्या झेलनी पड़ती है। दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग से काम में तेजी लाने की मांग की है। कई बार दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अधूरे काम के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।



प्रमुख रोड पर दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही : शमशेर
मथाना वासी शमशेर सिंह ने कहा कि पिपली-लाडवा रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही लगी रहती है ऐसे में सड़क किनारे अधूरे निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर निकलना भी वाहनों के लिए परेशानी बन गया। मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अधूरे निर्माण कार्य के आसपास कई बार जाम जैसे हालात बन जाते हैं। यदि चौड़ीकरण और ब्लॉक का काम समय पर पूरा हो जाता तो यातायात व्यवस्था भी बेहतर होती।


अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठते हैं सवाल : अजय
पिपली वासी अजय का कहना है कि धर्मनगरी में विकास कार्यों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल पिपली-लाडवा रोड के हालात इन दावों की पोल खोल रहे हैं। विकास कार्य शुरू कराने के बाद उसे समय पर पूरा कराना विभाग की जिम्मेदारी है। करीब एक साल से काम अधूरा रहने से संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन मौके का निरीक्षण कराकर काम में तेजी लाए और जल्द सड़क को व्यवस्थित कराने की दिशा में बढ़े।



शीघ्र कार्य पूरा करने के देंगे निर्देश : अमित
एक साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ, इस सवाल पर पीडब्ल्यूडी के लाडवा एसडीओ धर्मवीर ने चुप्पी साध ली। वहीं एक्सईएन अमित ने कहा कि पिपली-लाडवा रोड के लंबित कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए जाएंगे। सड़क किनारे पेवर ब्लॉक सहित अन्य निर्माण कार्य को शीघ्र गति देकर लोगों की परेशानी दूर करने का प्रयास रहेगा।

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर मथाना मार्केट में दुकानों के सामने पड़ा पीडब्ल्यूडी का अधूरा का

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर मथाना मार्केट में दुकानों के सामने पड़ा पीडब्ल्यूडी का अधूरा का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed