फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lawyers' strike continues for sixth day, doubts over return to work tomorrow

Kurukshetra News: वकीलों की हड़ताल छठे दिन भी रही जारी, कल भी काम पर लौटने पर संशय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike continues for sixth day, doubts over return to work tomorrow
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की ओर से जारी वकीलों की हड़ताल शनिवार को भी लगातार छठे दिन जारी रही। हड़ताल के चलते जिला न्यायालय परिसर में किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं हो सका। इससे अपने मामलों की सुनवाई के लिए दूर-दराज से पहुंचे पक्षकारों और वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना सुनवाई के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से दूरी बनाए रखी। हड़ताल के कारण अदालतों में निर्धारित मामलों की सुनवाई प्रभावित रही तथा अनेक मामलों की अगली तारीख तय करनी पड़ी। इससे न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री ने बताया कि शनिवार को भी सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और कोई भी न्यायिक कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि रविवार को न्यायालयों का अवकाश रहेगा, जबकि सोमवार से आगे की रणनीति और न्यायिक कार्य बहाल करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार को काम पर लौटने या हड़ताल जारी रखने का अंतिम फैसला बार काउंसिल हरियाणा व पंजाब के निर्देशों और निर्णय के आधार पर जिला बार एसोसिएशन द्वारा लिया जाएगा। यदि बार काउंसिल की ओर से हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया जाता है तो जिला बार एसोसिएशन भी उसी अनुरूप अपना फैसला करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लगातार छह दिनों से न्यायिक कार्य ठप रहने के कारण न केवल वादकारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले निर्णय पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि अधिवक्ता न्यायिक कार्यों पर लौटेंगे या हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed