फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurukshetra university, education, course, admission

एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री समेत 25 पाठ्यक्रमों की शाम छह बजे तक अपलोड नहीं हुई मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
kurukshetra university, education, course, admission
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लाख दावों के बावजूद भी सुबह 10 बजे वेबसाइट पर अपलोड की जाने वाली पहली कट ऑफ लिस्ट शाम छह बजे तक भी अपलोड नहीं हो पाई। 47 विभागों के 95 पाठ्यक्रमों में से मात्र 53 पाठ्यक्रमों की दोपहर 12 बजे के बाद तक मेरिट लिस्ट अपलोड हुई, जिन पाठ्यक्रमों की कट ऑफ लिस्ट देर शाम तक भी जारी नहीं हुई, उनमें दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी बार-बार विवि की वेबसाइट पर मेरिट सूची की जांच कर रहे थे। विद्यार्थी विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को फोन करते रहे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि शाम पांच बजे तक भी एमएससी केमिस्ट्री मैथमेटिक्स, नॉन मैथमेटिक्स, फिजिक्स, बायोकेमिस्ट्री, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता और राजनीति शास्त्र सहित 25 पाठ्यक्रमों की कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं की गई। जबकि एमएससी जियोग्राफी, बॉयोटैक, गणित, ज्योलॉजी, बॉटनी, फोरेंसिक साइंस, कंप्यूटर साइंस, पर्यावरण, एलएलबी, एमए मनोविज्ञान,अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, संस्कृत, हिंदी, पंजाबी, फाइन आर्ट, एमकॉम, एमसीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों की दोपहर 12 बजे तक पहली मेरिट लिस्ट अपलोड की गई। जानकारी के अनुसार केयू के 47 विभागों के 95 पाठ्यक्रमों की करीब तीन हजार सीट पर 34 हजार 576 ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन इन सीटों पर फाइनल मुकाबले में 30 हजार 712 विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। (संवाद)
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में 90 प्रतिशत से अधिक गई मेरिट लिस्ट
एम-फार्मेसी- 94.88 प्रतिशत, एमसीए-94.17 प्रतिशत, एमएससी फोरेंसिंग साइंस-92.30 प्रतिशत, एमएससी पर्यावरण साइंस-92.30 प्रतिशत, एमएससी जूलोजी-92.30 प्रतिशत, एमएससी कंप्यूटर साइंस-90.50 प्रतिशत तक मेरिट लिस्ट गई। हालांकि एमएससी फिजिक्स, गणित, ज्योलॉजी, एलएलबी, एमएससी बॉटनी, एमएएससी केमिस्ट्री, एमकॉम, एमएससी नॉन मैथमेटिक्स, एमए अंग्रेजी और एमए मनोविज्ञान में दाखिला लेने की ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिसंबर का अपलोड होगी दूसरी कट ऑफ लिस्ट
पहली कट ऑफ लिस्ट अपलोड होने के बाद पांच दिसंबर तक योग्य विद्यार्थी ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 7 दिसंबर को दूसरी लिस्ट लगाई जाएगी और 9 दिसंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। अगर सीट रिक्त होगीं तो 11 से 13 दिसंबर तक पुन: पोर्टल खोला जाएगा। इसके पश्चात 15 दिसंबर को फाइनल लिस्ट लगाई जाएगी। 16 दिसंबर तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे।

मेरिट लिस्ट तैयार करने में लगा समय: डॉ. साहनी
अधिकतर पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट देर शाम तक अपलोड की जा चुकी है। विद्यार्थियों ने आवेदन करते वक्त परीक्षा परिणाम सहित अन्य संबंधित दस्तावेज जमा नहीं कराए थे। मेरिट लिस्ट तैयार करते वक्त सभी दस्तावेजों की जांच की गई, ताकि किसी विद्यार्थी के साथ गलत न हों। 2-3 पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट अपलोड नहीं हुई थी, उन विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक और कर्मचारी देर शाम तक भी मेरिट लिस्ट तैयार कर रहे थे। कहा कि पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स की 14 दिसंबर को कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
प्रो. ब्रजेश साहनी, केयू के लोकसंपर्क विभाग के निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed