{"_id":"65e8ce0c37c8a5eb920bf5c9","slug":"kurukshetra-panorama-and-science-center-turns-23-more-than-one-crore-people-have-seen-it-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-114846-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 23 साल का हुआ कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र, देख चुके एक करोड़ से ज्यादा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 23 साल का हुआ कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र, देख चुके एक करोड़ से ज्यादा लोग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र 23 वर्ष का हो गया है, जो धर्मनगरी की बड़ी पहचान बना हुआ है। अब तक इसे एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। केंद्र की 23वीं वर्षगांठ पर बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के भौतिकी विभाग के प्रो.एवं डीन एकेडेमिक्स के डाॅ. आरपी चौहान रहे। उन्होंने केंद्र की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नवनिर्मित तितली उद्यान का उद्घाटन किया और बताया कि विगत 23 वर्षों में कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में अभूतपूर्व उन्नति की है।
यह उन्नति न केवल वर्ष पर्यन्त यहां आने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि के रूप में परिलक्षित होती है। अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी इस केंद्र ने अपनी एक अमिट पहचान बनाई है। केंद्र के परियोजना समायोजक सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि गत 23 वर्षों में लगभग एक करोड़ से अधिक दर्शक इस केंद्र का भ्रमण कर चुके हैं। सोनी ने बताया कि यह केंद्र दर्शकों को बेहतर सुविधा प्रदान करते हेतु तथा विज्ञान के विभिन्न आयामों को सुगम ढंग से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु सदैव तत्पर हैं। सोनी ने बताया कि नवनिर्मित तितली उद्यान में केंद्र में पाए जाने वाली तितलियों की सूची उनके पनपने हेतु उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियां तथा तितली के विभिन्न भाग एवं अंडे से तितली बनने की विभिन्न अवस्थाओं को दर्शाया गया हैं। नवनिर्मित तितली उद्यान छोटे बच्चों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है, जिससे न केवल वे जीवविज्ञान से संबंधित अपनी जानकारी को बढ़ा सकते है अपितु खेल-खेल पर्यावरण संरक्षण को भी सीख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनसाधारण हेतु एक तितली सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया हैं।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्कूल के विवान रहे प्रथम
केंद्र में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय पर्यावरण संरक्षण था। बच्चों ने बाघ, मोर, कोयल, जल परी, तितली इत्यादि बनकर दर्शकों का मन मोह लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही कुछ प्रतिभागियों ने प्लास्टिक कचरा, फास्ट फूड, स्वच्छ भारत अभियान एवं प्रदूषण जैसी समस्याओं की से भी अवगत कराया। केंद्र के शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार के अनुसार इस प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के विवान को प्रथम, संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग पब्लिक स्कूल की एलिना को द्वितीय, बीआर इंटरनेशनल स्कूल की प्रियांशी को तृतीय स्थान मिला है। वहीं बाल विज्ञान प्रश्नोतरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवराज सोनी, विहान, समर, तन्वी, रितिका, वंशिका, अराध्य, विहान सिंह तोमर तथा वीरेन शर्मा ने प्रतिभा दिखाई।