फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU Sports Council extended the daily allowance and Awards

केयू खेल परिषद ने बढ़ाया दैनिक भत्ता व पुरस्कार

Sun, 20 Jul 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Jul 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
KU Sports Council extended the daily allowance and Awards
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी खेल परिषद ने खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता एवं पुरस्कार पांच प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रदेश की यूनिविर्सटी खिलाड़ियों को अब 20 प्रतिशत की बजाए 25 प्रतिशत दैनिक भत्ता व पुरस्कार मिलेंगे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी खेल परिषद ने यह फैसला 17 जुलाई को हुई बैठक में लिया, जिसे शनिवार को सार्वजनिक कर दिया गया।

खेल निदेशालय के निदेशक अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अब नगद पुरस्कार 25 हजार मिलेगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 21 हजार, तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 18 हजार तथा चौथा स्थान अर्जित करने वाले को 12 हजार का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा दैनिक भत्ता इंटर यूनिवर्सिटी कोचिंग कैंप में 250 रुपये और इंटर यूनिवर्सिटी प्रतिभागिता पर 300 रुपये मिलेगा। उन्होंने बताया कि रिफ्रेशमेंट के दौरान टीम गेम में प्रति मैच 40 रुपये तथा व्यक्तिगत में प्रति इवेंट 1000 रुपये भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शू चार्जिस भी अब खिलाड़ियों को एक हजार रुपये मिलेगा, जबकि कोच और मैनेजर के लिए टूर्नामेंट भत्ता इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में नार्थ जॉन में दो हजार, ईस्ट व वैस्ट जॉन में 2500 तथा साउथ जॉन में तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने पर कैश अवॉर्ड 5100, द्वितीय 3100, तृतीय 2100 और चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 1500 रुपये मिलेंगे।


इस वर्ष का बजट भी हुआ पास
खेल परिषद की बैठक में इस साल का बजट भी पारित कर दिया गया। पांच करोड़ 54 लाख 10 हजार 676 रुपये का बजट पास किए जाने से यूनिवर्सिटी पर करीब 60 लाख रुपये का अतिरिक्त भार पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed