फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sacks of sugar stolen from government ration depot; local youth accused.

Kurukshetra News: सरकारी राशन डिपो से चीनी के कट्टे चोरी, गांव के ही युवक पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sacks of sugar stolen from government ration depot; local youth accused.
लाडवा। बरोट गांव में सरकारी राशन डिपो से चीनी का कट्टा चोरी हो गया। डिपो होल्डर ने गांव के एक युवक पर चीनी के कट्टे चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार ने बताया कि बरोट में उसके पास प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गेहूं-चीनी का सरकारी डिपो है। इसका संचालन वह गांव के बस अड्डे पर दुकान में करता है। सितंबर का राशन बांटने के बाद दुकान में चीनी का एक कट्टा पूरा, दूसरा कट्टा आधा चीनी (करीब 82 किलो चीनी) बचा हुआ था। पांच अक्तूबर शाम को वह डिपो को ताला लगा घर चला गया था। छह अक्तूबर को दोपहर तीन बजे के आसपास दुकान पर आया तो देखा के ताला टूटा हुआ था और डिपो से चीनी के दोनों कट्टे चोरी हो गए। पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed