फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Black Stallions defeated Young Club by 47 runs.

Kurukshetra News: ब्लैक स्टैलियंस ने यंग क्लब को 47 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Black Stallions defeated Young Club by 47 runs.
कुरुक्षेत्र। ब्लैक स्टैलियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग क्रिकेट क्लब को 47 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक स्टैलियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में यंग क्रिकेट क्लब की टीम 18.4 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लैक स्टैलियंस की पारी में रवि समध्यान ने आक्रामक बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने 19 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। गुकुल ने 24 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। सावन मोरखी ने 22 गेंदों पर 19 रन बनाए। शिवांग वालिया 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाकर लौटे। यंग क्रिकेट क्लब की ओर से अमन ग्राक ने चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन

बिन्नी ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ब्लैक स्टैलियंस की गेंदबाजी में मन सिद्धू सबसे प्रभावी रहे। उन्होंने तीन ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके। अजीत सिंह ने तीन ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। शिंदर ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। यंग क्रिकेट क्लब के संदीप ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, पर टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed