फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Homes and courtyards adorned with the colors of folk tradition.

Kurukshetra News: लोक परंपरा के रंगों से सजे घर-आंगन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Homes and courtyards adorned with the colors of folk tradition.
कुरुक्षेत्र। नवरात्र से पहले हरियाणा के गांवों और कस्बों में पारंपरिक सांझी उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं और बच्चियां मिट्टी से देवी सांझी का चेहरा, नथ, कुंडल, पोशाक और पैर तैयार करने में जुटी हैं। अमावस्या के दिन शनिवार को जिलेभर में सांझी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

सांझी उत्सव को प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं का प्रतीक माना जाता है। इसे नवरात्र से पहले देवी के आगमन का शुभ संकेत भी मानते हैं। सांझी के साथ उसके भाई गोधू, चिड़िया, बत्तख और सितारों की आकृतियां भी बनाई जाती हैं। ये आकृतियां प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंध को दर्शाती हैं। बुजुर्ग महिला शारदा रानी के अनुसार, यह उत्सव नई पीढ़ी को हरियाणा की पारंपरिक विरासत से जोड़ता है। आधुनिकता के दौर में भी सांझी लोक संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ाव का माध्यम बनी हुई है।
विज्ञापन

चावल के घोल से रंगाई और भोग पंडित ओम प्रकाश और शांति देवी ने बताया कि सांझी को आकर्षक बनाने के लिए चावल के घोल से रंगाई की जाती है। मिट्टी की आकृतियों को बोरी-कट्टों और खाट के सहारे सुखाया जाता है। सूखने के बाद इन्हें दीवार पर सजाया जाता है और देवी रूप के चेहरे को कपड़े से ढका जाता है। सांझी स्थापित होने के बाद रोजाना सुबह-शाम पूजा कर भोग लगाया जाता है। घरों में महिलाएं और युवतियां मिलकर इस परंपरा को उत्साह से आगे बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed