फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Moisture in produce and portal issues during lifting create hurdles; grain markets clogged.

Kurukshetra News: खरीद में नमी व उठान में पोर्टल बना बाधा, अनाज मंडियां जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Moisture in produce and portal issues during lifting create hurdles; grain markets clogged.
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद के बीच नमी और उठान की समस्या किसानों व आढ़तियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मंडियों में धान की आवक लगातार तेज हो जारी है, लेकिन खरीद प्रक्रिया में नमी की वजह से अड़चन आ रही है। खरीद के बाद अनाज के उठान में पोर्टल संबंधी समस्या बाधा बन रही है। इससे मंडियों में धान के ढेर बढ़ते जा रहे हैं और कई मंडियां जाम की स्थिति में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी उठान कार्य में पोर्टल पर जीपीएस लोकेशन को लेकर बाधित रहा, जिसके चलते दिन भर गेट पास केंद्र पर ट्रकों की लाइनें लगी रही। एक-एक ट्रक के गेट पास में एक घंटा से भी ज्यादा समय लगता रहा, जिससे मंडी में और भी जाम के हालात बन गए। यहां तक कि थानेसर मंडी में गेट नंबर दो पर बनाए गेट पास केंद्र से गेट एक तक ट्रकों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

किसानों को अपनी फसल लेकर मंडियों में दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। खरीद होने के बाद भी समय पर उठान नहीं होने के कारण मंडी परिसर में जगह की कमी होती जा रही है। इससे नई फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी आढ़तियों का कहना है कि यदि उठान की प्रक्रिया और पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मंडियों में स्थिति और खराब हो सकती है। धान की आवक बढ़ने के साथ मंडियों में जगह की समस्या और भी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed