फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ku Inter Zonal Youth Festival begins today, Kurukshetra

केयू में आज से शुरू होगा इंटरजोनल यूथ फेस्टिवल

Wed, 09 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 09 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रत्नावली महोत्सव के बाद अब बुधवार से फिर यूनिवर्सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू होगी। बुधवार से यूनिवर्सिटी में इंटर जोलन यूथ फेस्टिचल का शुभारंभ होगा। यह फेस्टिवल तीन दिन तक चलेगा। जिसका उदघाटन हरियाणा सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उदघाटन समारोह बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में होगा। 39 वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में सात जोन की टीमें 43 विधाओं में अपना हुनर दिखाएंगी।

युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 7 जोन के  500 से ज्यादा युवा कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए 6 मंच बनाए गए हैं। बुधवार को ऑडिटोरियम हॉल में सुबह कोरियोग्राफी, पॉप सांग हरियाणवी, स्किट, हरियाणवी आक्रेस्ट्रा का आयेजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खुले मंच में दोपहर 2 बजे सांग प्रतियोगिता, आरके सदन में दोपहर 12 बजे ग्रुप  सांग हरियाणवी, संस्कृत ड्रामा व माईम प्रतियोगिता होगी।  संगीत विभाग के हॉल में दोपहर 12 बजे क्लॉसिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लॉसिकल वोकल सोलो तथा फॉक सांग जनरल, सीनेट हॉल में दोपहर 12 बजे क्विज, डेक्लामेशन इन संस्कृत, ललित कला विभाग में ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. कौशल ने बताया कि 10 नवंबर को ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 10 बजे रसिया ग्रुप डांस, रिचुअल्स, ग्रुप डांस जनरल, वन एक्ट प्ले और मिमिक्री, खुले मंच में दोपहर 2 बजे सांग, आरके सदन में सुबह 10 बजे ग्रुप डांस जनरल, सोलो डांस पुरुष व महिला, क्लासिकल डांस, संगीत विभाग में वेस्ट्रन वोकल सोलो, वेस्ट्रन इन्स्ट्रूमेंटल सोलो, लाईट वोकल इंडियन, फोल्क डांस सोलो, सीनेट हॉल में सुबह 10 बजे सिम्पोजियम, पोईटिकल सिम्पोजियम, ललित कला विभाग में कोलॉज, क्ले माडलिंग, काटूर्निंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 11 नवंबर को सुबह वेस्ट्रन ग्रुप सांग, ग्रुप डांस हरियाणवी, आरके सदन में गजल हरियाणवी, फोक सांग हरियाणवी, संगीत विभाग में सुबह आक्रेस्ट्रा इंडियन, सीनेट हॉल में डीबेट, ललित कला विभाग में सुबह ऑन द स्पाट फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर में समापन समारोह होगा। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। साथ ही चुनिंदा कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed