फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ku, convocation, dress code, 60 year history, kurukshetra

केयू के 60 साल के इतिहास में बदलेगा दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड

Tue, 09 May 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 09 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन

फरवरी 2012 के बाद कुुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पहली बार ऐतिहासिक बदलाव के साथ दीक्षांत समारोह 27 मई को आयोजित करने जा रहा है। इस बदलाव के बाद दीक्षांत समारोह की रंगत विशुद्ध भारतीय नजर आएगी, क्योंकि इस बार केयू के दीक्षांत समारोह में लाल और काले गाउन की जगह भारतीय परिधान को स्थान मिला है। बता दें कि वर्ष 1956 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का उद्घाटन देश के तत्कालीन राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने किया था और इसके बाद छह दशक के अंतराल में यह पहला अवसर होगा, जब केयू ने विदेशी गाउन को छोड़ दीक्षांत समारोह में भारतीय चोला ओढ़ने की योजना पर काम शुरू किया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों केयू की ईसी की बैठक में दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में डीन स्टूडेंड वेलफेयर डा. पवन शर्मा और महिला छात्रावास की चीफ वार्डन डा. मंजूषा शर्मा के अलावा अन्य लोग शामिल किए गए थे। इस कमेटी ने दीक्षांत समारोह के लिए पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता पायजामा या सफेद पैंट शर्ट, महिलाओं के लिए क्रीम कलर की साड़ी या सूट को फाइनल किया है। जाहिर तौर पर इसी के साथ दीक्षांत समारोह का गाउन गुजरा कल बन कर रह जाएगा और भारतीय परिधान दीक्षांत समारोह में भविष्य का प्रतीक बनने जा रहा है। गौरतलब है कि केयू करीब आठ साल बाद 27 मई 2017 को दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सौलंकी, सीएम मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्य रूप से शामिल होंगे। इससे पहले तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने केयू के दीक्षांत समारोह में फरवरी 2012 में शिरकत की थी।  
विज्ञापन


गले में होगा पटका और केयू का प्रतीक चिह्न
केयू को हरियाणा की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त है, मगर दीक्षांत समारोह के ड्रेस कोड में परिवर्तन करने का पहला ऐतिहासिक हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और उसके बाद गुरुजंभेश्वर यूनिवर्सिटी, में यह बदलाव हो चुका है।  बदलाव इस बयार में केयू भी शामिल हो चुकी है। केयू के डीन स्टूडेंट वेल्फयेर डा. पवन शर्मा के मुताबिक डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों के गले पटका और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का खास लोगो नजर आएगा। नए ड्रेस कोड में इसे भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली आनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन
यह पहली बार होगा जब दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन आनलाइन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि  समारोह में करीब 2000 विद्यार्थियों को केयू द्वारा डिग्री वितरण की जाएगी, इनमें 1700 पोस्ट ग्रेजुएट और 300 शोधार्थी शामिल हैं। बहरहाल दीक्षांत समारोह की तमाम तैयारियों में केयू प्रशासन जुटा है।


केयू की तैयारी हर वर्ष हो दीक्षांत समारोह
कुरुक्षेत्र यूूनिवर्सिटी के कुलपति डा. कैलाश चंद्र शर्मा के मुताबिक केयू में और बेहतर वातावरण तैयार हो, इसके लिए प्रयास जारी है। इसी दिशा में यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि दीक्षांत समारोह हर साल आयोजित किया जाए, ताकि सभी विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक ढंग से डिग्री मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed