फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Krishna became Mr. Arya and Krishika got the title of Miss Arya

Kurukshetra News: कृष्ण बने मिस्टर आर्य और कृषिका को मिस आर्य का मिला खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Krishna became Mr. Arya and Krishika got the title of Miss Arya
शाहाबाद। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनीयर्स को बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें बैलून एंड कप, पेपर डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस और गेस द प्रोडक्ट जैसे मनोरंजक खेल शामिल रहे। समारोह में कृष्ण को मिस्टर आर्य और कृषिका को मिस आर्य चुना गया। वहीं संयम ने मिस्टर रनर-अप और ईशा ने मिस रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। प्राचार्या रेखा सेतिया ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियां अवश्य आएंगी लेकिन आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आपको सफलता तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक वर्ग गीता रानी, मोनिका छाबड़ा, कृष्ण चंद्र, ज्ञान देवी, ज्योति बाला का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन का कार्य सुनीता गाबा व तरुण ने बखूबी निभाया। इसके अतिरिक्त निधि शर्मा, विनय कुमार, कमलजीत, सुषमा शर्मा, रीना रानी, महक, गीतू शर्मा, गुरप्रीत कौर, सपना, सर्वजीत, अनु सोढ़ी, भारती, अंजलि सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed