फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Judge foot, on bicycles moved DC-SP, Kurukshetra

जज पैदल, डीसी-एसपी चले साइकिल पर

Wed, 07 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 07 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Judge foot, on bicycles moved DC-SP, Kurukshetra
कार फ्री डे में डीसी एसपी के साथ अन्य अधिकारियों के साथ चलाई साइकिल। - फोटो : Amar Ujala
प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को बचाने का संदेश देने के लिए मंगलवार को पहली बार जिले में कार फ्री डे का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जज, वकील, शैक्षणिक संस्थाओं के अधिकारी, खिलाड़ियों से लेकर शहर के कई संगठन भी साइकिलों पर आ गए। शहर और जिले के लगभग सभी कस्बों में भी सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने साइकिल रैलियां निकाल कर लोगों का जागृत किया। डीसी से लेकर एसपी तक साइकिल पर नजर आए तो जजों ने पैदल ही कोर्ट पहुंचकर एक नजीर पेश की।
विज्ञापन


 जिले में शुरू किए गए पहले कार फ्री डे पर प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायाधीशों, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, खेलकूद विभाग, रेडक्रॉस के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी 25 से ज्यादा साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया। सबसे पहले डीसी निवास से सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने साइकिल रैली निकाली। इसे डीसी सुमेधा कटारिया ने रवाना किया। यह रैली केडीबी रोड , जिंदल चौक से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी तक लोगों को संदेश देती निकली।
विज्ञापन


विधायक और अधिकारी पहुंचे डीसी आवास
सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी के साथ-साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी साइकिल से डीसी आवास पर पहुंचे। यहां से विधायक सैनी, डीसी कटारिया सहित अन्य अधिकारियों ने साइकिल यात्रा शुरू की। इस रैली में एसपी सिमरदीप सिंह भी शामिल हुए। सभी की साइकिल के आगे कार फ्री डे  की पट्टिका लगी हुई थी। यह रैली द्रोणाचार्य स्टेडियम, नए बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, मोहन नगर से वापस नए बस स्टैंड से होती हुई लघु सचिवालय पर आकर संपन्न हुई। इसके बाद सभी अधिकारी अपने कार्यालय गए। इस दौरान विधायक सैनी ने कहा कि साइकिल चलाने के पीछे देश व प्रदेश को स्वस्थ बनाने का उद्देश्य है। विधायक ने कहा कि उनकी यह मुहिम अब रंग लाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाया जाए साइकिल ट्रैक
विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाना चाहिए। पिपली, नए बस स्टैंड पर करनाल की तर्ज पर साइकिल स्टैंड भी बनाए जाने चाहिए।   डीसी ने कहा कि मंगलवार कार फ्री डे मुहिम में शामिल होने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किए गए बल्कि पर्यावरण से प्रेम करने वाले लोग स्वेच्छा से इस अभियान में शामिल हुए हैं।

पैनोरमा से रवाना हुई खेल विभाग की रैली
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से पैनोरमा से लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम तक  साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार फ्री डे के पहले दिन की शुरुआत पैनोरमा विज्ञान केंद्र के सामने से की गई। यहां से खेल विभाग के करीब 200 खिलाड़ियों की साइकिल रैली को एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली छठी पातशाही गुरुद्वारा, पुराना बस स्टैंड, ओवर ब्रिज, मोहन नगर चौक पर पहुंची। इसके बाद यह साइकिल रैली द्रोणाचार्य स्टेडियम पर आकर संपन्न हुई।

मोहन नगर से डीसी ने की रैली की अगुवाई
खिलाड़ियों की साइकिल रैली मोहन नगर अग्रसेन चौक पर पहुंची। यहां पर डीसी ने अगुवाई की और यह रैली मोहन नगर चौक से नए बस स्टैंड से होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम पर आकर संपन्न हुई। इस मौके पर यशबीर सिंह, शमशेर सिंह, जयभगवान, राकेश रावत, सुरेंद्र कौर, पंजाब सिंह, जितेंद्र, सुखबीर, पंकज परासर, सांवरी आदि मौजूद रहे।
 
लायंस क्लब ने निकाली रैली
लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों की तरफ से रैली का आयोजन किया गया। इसे उपायुक्त ने न केवल हरी झंडी देकर रवाना किया बल्कि लायंस क्लब के सदस्यों के साथ लघु सचिवालय से पंचायत भवन तक साइकिल रैली में भाग लिया। इसमें लायंस क्लब के प्रधान धीरज गुलाटी, सचिव विजय साशन, कोषाध्यक्ष संजीव छाबड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास गोयल, जितेंद्र ढीगड़ा, रणजीत सिंह, देवेंद्र चावला, प्रवीण ग्रोवर, विवेक कक्कड़ आदि सदस्य शामिल थे।

संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट किए फूल
हम आपके साथ संस्था के सदस्य राजेश सिंगला, हिमांशु सहित अन्य सदस्य ने लघु सचिवालय परिसर में साइकिल से आने वाले तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाब के फूल भेंट किए। इतना ही नहीं संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचरियों व अन्य लोगों को आने-जाने के लिए करीब 5 ई-रिक्शा भी उपलब्ध करवाई। संस्था के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों व समाज सेवी निशी गुप्ता ने  विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सहित अन्य अधिकारियों को गुलाब का फूल और कार फ्री डे पर बनाए गए पंफलेट भी भेंट किए।

विधायकों ने चलाया ई रिक्शा
विधायक सुभाष सुधा सर्किट हाउस से ई-रिक्शा चलाकर लघु सचिवालय में सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड की बैठक में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हलकावासियों को प्रशासन की इस मुहिम में सहयोग देना चाहिए। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रीता गोयल ने अपने निवास से लघु सचिवालय तक ई-रिक्शा का प्रयोग किया। उधर, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने लघु सचिवालय से लेकर नए बस स्टैंड तक ई-रिक्शा को चलाकर लोगों को प्रेरित किया।

मुहिम में शामिल हुए न्यायाधीश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सेशन जज अरुण कुमार त्यागी अपने निवास स्थान से कोर्ट चैंबर तक पैदल पहुंचे। सेशन जज अरुण कुमार त्यागी के साथ-साथ एडीजे पूनम सुनेजा, एडीजे मधु खन्ना, एडीजे गुरविंद्र कौर, एडीजे राजीव गोयल, डॉ. नंदिता कौशिक, नताशा शर्मा, सीजेएम नेहा नौहरयिा, अरविंद कुमार बंसल, न्यायाधीश अजय कुमार, नीतू नागर, संजय, न्यायाधीश सलोनी गुप्ता, ज्योति संधू, सौरव शर्मा आदि न्यायाधीश शामिल हुए।

सीजेएम ने रेडक्रॉस की रैली को दी हरी झंडी
जिला रेडक्रास सोसायटी की तरफ से 400 युवाओं की साइकिल रैली का आयोजन गीता धाम से लेकर केयू तृतीय गेट तक किया गया। इस रैली को गीता धाम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा नौहरिया ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इसका आयोजन रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने किया।

कठुआ में बीडीपीओ ने दिया संदेश
शाहबाद ब्लॉक की तरफ से बीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने रैली निकाली। इसको गांव कठुआ से हरी झंडी देकर रवाना किया गया। बीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने गांव कठुआ व आसपास के क्षेत्र में कार फ्री डे के संदेश को ग्रामीणों तक पहुंचाया।

बाबैन में निकाली साइकिल यात्रा
समाज सेवी डॉ. दीपक देवगण की ओर से बाबैन में देवगण अस्पताल से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसको सरपंच विश्वजीत ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इसमें 80 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।

श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने निकाली रैली
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से यशेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसे सन्निहित सरोवर से नप के पूर्व वाइस चेयरमैन और केडीबी के पूर्व सदस्य जयनारायण शर्मा ने रवाना किया।  प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के अनुसार यह  रैली गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक, अंबेडकर चौक, सिकरी चौक, कच्चा घेर, नया बाजार, महाराणा प्रताप चौक और देवीलाल चौक से होती हुई वापस सन्निहित सरोवर पर आकर संपन्न हुई।


इस्माईलाबाद के हर गांव में मंगलवार को निकाली जाएंगी रैलियां
इस्माईलाबाद। कस्बा में बीडीपीओ सुमित चौधरी, नायब तहसीलदार चेतना चौधरी व जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी की अध्यक्षता में साइकिल रैली निकाली गई और अन्य लोगों को भी प्रदूषण कम करने व तेल को बचाने के लिए अधिक से अधिक साइकिल चलाने का संदेश दिया। इस मौैके पर बीडीपीओ ने कहा कि हर मंगलवार को ब्लॉक के हर गांव में साइकिल रैली निकाल कर ग्रामीणों को पर्यावरण प्रदूषण के बारे में संदेश देंगे। इस मौैके पर नायब तहसीलदार चेतना चौधरी ने कहा कि हमें प्रत्येक दिन साइकिल चलाना चाहिए। इसस दौरान जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक समिति चेयरमैन रामसिंह, सरपंच सोनू अरोड़ा, अमन सैनी, ग्राम पंचायत व ब्लाक समिति के सदस्य मौजूद रहे। वहीं गांव नैसी में भी भाजपा जिला सदस्य वीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कार फ्री डे के तहत प्रदूषण के प्रति साइकिल पर जागरूक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed