{"_id":"687955ee6cd638b7650e11c3","slug":"jcb-was-used-to-remove-illegal-encroachment-from-johar-land-in-kalal-majra-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139001-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कलाल माजरा में जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कलाल माजरा में जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए चली जेसीबी
विज्ञापन
लाडवा। कलाल माजरा में जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
लाडवा। बाबैन क्षेत्र के गांव कलाल माजरा गांव में जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए जेसीबी चलाकर बीडीपीओ रुबल दीनदयाल की देखरेख में अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान बाबैन थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
ग्रामीण सुभाष चंद की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जोहड़ की पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे, जैसे ही जेसीबी मशीन गांव पहुंची, ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हुए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया, जिससे स्थिति शांतिपूर्ण रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस जोहड़ की जमीन से पहले भी कई बार अवैध कब्जे हटाए गए हैं, लेकिन पंचायत द्वारा इसके बाद कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया, जिससे कब्जे दोबारा हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस जमीन पर तुरंत निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि भविष्य में अवैध कब्जों को रोका जा सके। बीडीपीओ रुबल दीनदयाल ने बताया कि सुभाष चंद की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई नियमानुसार की गई। उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस अभियान में समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार सैनी, सरपंच सोहन लाल सैनी, पंचायत विभाग के ग्राम सचिव और पुलिस बल मौजूद रहे।